छत्तीसगढ़मुख्य समाचार

प्रेमी ने शक के चलते महिला और उसके दो बच्चों की हत्या की, गिरफ्तार

जशपुर. छत्तीसगढ. के जशपुर में महिला और उसके दो बच्चों की हत्या करने के आरोप में पुलिस ने महिला के कथित प्रेमी को पड़ोसी राज्य झारखंड के रांची से गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जब आरोपी को जशपुर लाया जा रहा था तब जानकारी मिली कि उसने पहले ही जहर खा लिया है, इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया.

जशपुर जिले के पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि जिले के तपकरा थाना क्षेत्र में सुभद्रा ठाकुर :36: और उसकी 14 वर्षीय बेटी तथा छह वर्षीय बेटे की हत्या के आरोप में पुलिस ने प्रमोद गिद्धी :26: को गिरफ्तार कर लिया है. सिंह ने बताया कि 23 जून को पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति शराब के नशे में कह रहा है कि उसने एक महिला और उसके दो बच्चों को मारकर साजबहार गांव के करीब उतियाल नदी के किनारे रेत में दबा दिया है.

उन्होंने बताया कि सूचना के बाद पुलिस दल को नदी के किनारे भेजा गया और शवों की तलाश की गई. बाद में पुलिस ने नदी के किनारे दो बच्चों के शव बरामद कर लिए तथा कुछ दूरी पर जंगल में महिला का शव बरामद किया गया. अधिकारी ने बताया पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा तथा मामले की छानबीन शुरू की. जांच के दौरान जानकारी मिली कि महिला अपने पति से अलग रह रही थी तथा उसका प्रमोद के साथ प्रेम संबंध था.

पुलिस ने जब प्रमोद की तलाश शुरू की तब उसके रांची में होने की जानकारी मिली. बाद में पुलिस दल ने उसे रांची से गिरफ्तार कर लिया. उन्होंने बताया कि प्रमोद से पूछताछ के दौरान जानकारी मिली कि उसका और महिला का प्रेम संबंध था. कुछ समय बाद प्रमोद महिला के चरित्र को लेकर शक करने लगा और उनका विवाद बढ.ता गया.

अधिकारी ने बताया कि प्रमोद ने 22 तारीख की रात में महिला को नदी के करीब मिलने बुलाया और बेल्ट से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी. बाद में उसने दोनों बच्चों को भी वहां बुलाकर उनकी हत्या कर दी. हत्या के बाद प्रमोद बच्चों के शवों को नदी के किनारे तथा महिला के शव को जंगल में छुपाकर फरार हो गया.

उन्होंने बताया कि जब पुलिस प्रमोद को लेकर जशपुर आ रही थी तब उसकी तबीयत बिगड़ने लगी. पुलिस ने जब प्रमोद से पूछताछ की तब उसने पुलिस को बताया कि उसने पहले ही जहर खा लिया है. इसके बाद पुलिस ने प्रमोद को अस्पताल में भर्ती कराया. अधिकारी ने बताया कि आरोपी प्रमोद के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है.

admin

Vedant Bhoomi is a trusted name in the real estate industry, dedicated to crafting sustainable, elegant, and high-quality living spaces. With a deep understanding of design, nature, and community living, we aim to create projects that inspire a harmonious and fulfilling lifestyle.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button