खुशखबरी: नवा रायपुर में 200 एकड़ में बनेगी मेडिसिटी, तीमारदारों के लिए बनेंगी धर्मशालाएं और होटल
Chhattisgarh

साल के आखिरी दिन रायपुर में डबल मर्डर, पुराने विवाद में युवकों ने एक दूसरे पर किया था पत्थरों से हमला

छत्तीसगढ़ के रायपुर में नए साल से पहले डबल मर्डर की खबर है। सोमवार को पुरानी रंजिश को लेकर दो युवकों के बीच विवाद हुआ था। दोनों ने एक-दूसरे पर पत्थर से हमला किया। अब दोनों की मौत हो चुकी है।By Arvind Dubey Publish Date: Tue, 31 Dec 2024 11:56:51 AM (IST)Updated Date: Tue, 31 Dec 2024 11:56:51 AM (IST)नईदुनिया, रायपुर। राजधानी में न्यू ईयर से पहले डबल मर्डर हुआ है। चंगोराभांटा इलाके में दो युवकों की पत्थर से मारकर हत्या कर दी गई। मृतकों की पहचान कृष्णा यादव और सचिन बडोले के रूप में की गई है। डीडी नगर थाना पुलिस ने हत्या के मामले में छह आरोपियों को हिरासत में लिया है।जानकारी के अनुसार, कृष्णा यादव और सचिन का चंगोराभांटा में सोमवार को पुरानी बात पर विवाद हुआ था। दोनों ने एक दूसरे पर पत्थरों से हमला किया था। हमले में कृष्णा और सचिन गंभीर घायल हो गए थे। इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। क्षेत्र में तनाव की माहौल है। पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।200 मीटर दूर हत्या कृष्णा और सचिन के बीच विवाद हुआ। इस दौरान सचिन के अन्य साथी पहुंच गए और विवाद के दौरान पत्थर से हमला कर दिया। इससे कृष्णा गंभीर रूप से घायल हो गया। सचिन वहां से भाग निकला। कृष्णा के साथियों ने 200 मीटर दूरी पर उसे घेर लिया और उसकी भी पत्थर से मारकर हत्या कर दी।फॉरेंसिक की टीम मौके पर सूचना मिलने पर आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक की टीम को भी बुलाया गया। सबूत जुटाए जा रहे हैं। क्राइम ब्रांच की टीम ने निशानदेही पर छह आरोपियों को हिरासत में लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top