October 17, 2026

‘बिहार चुनाव में एक भी गोली नहीं चली’, दिल्ली से ग्वालियर पहुंचे CM डॉ मोहन, PM मोदी की जमकर की तारीफ

0
CM-Dr-Mohan-Gwalior

ग्वालियर। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव नई दिल्ली से ग्वालियर पहुंचे। एयरपोर्ट पर उन्होंने बिहार चुनाव को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की। साथ ही कांग्रेस पर जमकर निशाना भी साधा। इसके बाद बीजेपी अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की बेटी की शादी में शामिल हुए। सोमवार को सीएम डॉ मोहन यादव नई दिल्ली से ग्वालियर पहुंचे। जहां उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी 2014 के बाद एनडीए की सरकार के नायक होने के नाते प्रधानमंत्री की शपथ लेने वक्त के बाद राजनीतिक परिदृश्य पूरे देश में बदला है। हम सब ने देखा है कि गैर कांग्रेसी प्रधानमंत्री के नाते से पूर्ण बहुमत से लगातार तीसरी बार सरकार बनाना यह हमारे लिए उस समय का बदला है, जिस समय कांग्रेस ने एनकेन प्रकरण से अटल बिहारी जी की सरकार को गिराने का षड्यंत्र किया था। सीएम ने आगे कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में न सिर्फ तीसरी बार भाजपा की सरकार, एनडीए की सरकार बनी, बल्कि पूरे देश के सभी प्रदेशों में धीरे-धीरे लोकतांत्रिक तरीके से विजय अभियान चल रहा है। यह वाकई गौरवशाली और लोकतंत्र को आनंदित करने वाला क्षण है। जिस तरह प्रधानमंत्री मोदी की विजय बढ़ रही है, उसी में वह कह रहे हैं सबका साथ सबका विकास हो रहा है। यह सब जनसामान्य के लिए हो रहा है। जातिवाद के विरोध के लिए है सुशासन के लिए है। शासन की सभी व्यवस्था के लिए है। यह लोकतंत्र की खूबसूरती का समय है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन ने यह भी कहा कि दुनिया भारत की ओर देख रही है। पीएम मोदी के समय में उच्चतम मापदंड तैयार हो रहे हैं। बिहार का यह वही चुनाव है, जहां दोनों चरण में एक भी गोली नहीं चली। यह वही इलेक्शन है, जहां दोबारा मतदान का मौका नहीं आता है। कहीं बूथ कैप्चर नहीं होता है। यह सारे सुशासन के लक्षण लोकतंत्र को दुनिया के सामने बहुत अच्छे मॉडल के रूप में समझने के लिए दिख रहा है। इसके बाद सीएम डॉ मोहन भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य के DD नगर स्तिथ घर पर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने लाल सिंह की बेटी प्रियंका और यीशु राज सिंह को दांपत्य जीवन की शुरुआत करने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि बाबा महाकाल का आशीर्वाद दोनों पर हमेशा बना रहे ईश्वर से यही प्रार्थना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *