हेल्थ & लाइफ-स्टाइल

क्या दौड़ने से आपके घुटने खराब होते हैं, दौड़ने की शुरूआत किस उम्र में हो

एडीलेड: आपने शायद सुना होगा कि दौड़ना आपके घुटनों के लिए खराब होता है झ्र और यह भी कि इससे दीर्घकालिक नुकसान हो सकता है। लेकिन क्या यह सही है? दौड़ना अपेक्षाकृत उच्च-प्रभाव वाली गतिविधि है। दौड़ते समय जब भी आपका पैर ज़मीन से टकराता है, आपका शरीर आपके शरीर के वज़न के लगभग दो से तीन गुना के बराबर बल अवशोषित करता है।

यह कल्पना करना आसान है कि यह भार सीधे आपके घुटनों पर जा रहा है, और ऐसा होता भी है। दौड़ने के दौरान आपके घुटने चलने की तुलना में तीन गुना ज्Þयादा भार झेलते हैं। लेकिन यह कोई बुरी बात नहीं है।
दरअसल, दौड़ने से आपके घुटने मज़बूत और स्वस्थ रह सकते हैं – सबूत यही कहते हैं।

गतिशील रहने के लिए डिजाइन

आपका शरीर सिफऱ् हड्डियों और उपास्थियों का ढेर नहीं है जो हर कदम के साथ घिसता जाता है। यह एक जीवंत गतिशील प्रणाली है जो अपने ऊपर पड़ने वाले भार के अनुसार विकसित और अनुकूलित होती है। और इसे कार्यशील बनाए रखने के लिए भार की आवश्यकता होती है।

आपका घुटने का जोड़ अविश्वसनीय रूप से मज़बूत है और हिलने-डुलने के लिए डिज़ाइन किया गया है। आपके घुटने के अंदर का कार्टिलेज एक मज़बूत, लचीला, संयोजी ऊतक है जो आपके घुटने के जोड़ की हड्डियों को सहारा देता है और उनकी रक्षा करता है।

इस बात के अच्छे प्रमाण हैं कि जब किसी व्यक्ति का भार हट जाता है – उदाहरण के लिए, लंबे समय तक बिस्तर पर आराम करने या स्थिर रहने के दौरान – तो उसकी हड्डी और उपास्थि खराब होने लगती है।
दौड़ने का हड्डियों और उपास्थि पर प्रभाव हम जानते हैं कि दौड़ने से घुटने के कार्टिलेज की मोटाई अस्थायी रूप से कम हो जाती है। दौड़ खत्म होने के कुछ घंटों बाद यह सामान्य हो जाती है।

शोधकर्ताओं ने सुझाव दिया है कि यह एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया हो सकती है जो पोषक तत्वों को उपास्थि में जाने में मदद करती है, जिससे इसे अनुकूलित होने और मजबूत बनने में मदद मिल सकती है। इस विचार के समर्थन में, साक्ष्य दर्शाते हैं कि धावकों के शरीर में गैर-धावकों की तुलना में अधिक मोटी उपास्थि होती है – विशेष रूप से उनके घुटनों में।

धावकों में गैर-धावकों की तुलना में अस्थि खनिज घनत्व भी बेहतर होता है। यह भी सुझाव दिया गया है कि जितना अधिक आप दौड़ेंगे, आॅस्टियोआर्थराइटिस के विकास के प्रति आपकी सुरक्षा उतनी ही बेहतर होगी (हालाँकि इसकी पुष्टि के लिए और अधिक शोध की आवश्यकता है)।

यह सब इस ओर इशारा करता है कि दौड़ना आपके घुटनों के स्वास्थ्य और दीर्घायु के लिए अच्छा है – इससे पहले कि हम हृदय और चयापचय स्वास्थ्य के लिए इसके कई ज्ञात लाभों पर विचार करें: लेकिन क्या मैं दौड़ना शुरू करने के लिए बहुत बूढ़ा हो गया हूँ?

दुर्भाग्य से (कम से कम मेरी जानकारी के अनुसार) इस बात का कोई ठोस प्रमाण नहीं है कि जीवन में बाद में दौड़ना शुरू करने पर क्या होता है। हालाँकि, अन्य शोध बताते हैं कि यह संभवत? सुरक्षित और प्रभावी है।

वर्ष 2020 के एक अध्ययन से पता चला है कि वृद्ध वयस्क (65 वर्ष और अधिक उम्र के) जो उच्च तीव्रता कूद प्रशिक्षण (जिसे ह्लप्लायोमेट्रिकह्व प्रशिक्षण के रूप में जाना जाता है) शुरू करते हैं, न केवल ताकत और अपने कार्य में सुधार देखते हैं, बल्कि इसे सुरक्षित और आनंददायक भी पाते हैं।

हालाँकि, आपको फिर भी धीरे-धीरे शुरूआत करनी चाहिए। किसी भी प्रकार के व्यायाम की तरह, आपकी मांसपेशियों और जोड़ों को उन पर पड़ने वाले नए भार के अनुकूल होने के लिए समय चाहिए। हर तरह के व्यायाम में चोट लगने का जोखिम होता है, इसलिए हम चोट लगने की संभावना को पूरी तरह से खत्म नहीं कर सकते। लेकिन दौड़ने के मामले में, धीमी शुरूआत, उचित आहार लेने जैसी कुछ चीज़ें मददगार हो सकती हैं।

admin

Vedant Bhoomi is a trusted name in the real estate industry, dedicated to crafting sustainable, elegant, and high-quality living spaces. With a deep understanding of design, nature, and community living, we aim to create projects that inspire a harmonious and fulfilling lifestyle.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button