Anant Ambani Engagement: अनंत अंबानी ने राधिका मर्चेंट के साथ पूरे रीति रिवाज और धूमधाम से सगाई को किया है। इस सगाई समारोह में देश के सभी क्षेत्रों की जानी-मानी हस्तियां मौजूद थीं।
गोल धना और चुनरी विधि के बाद दोनों के बीच रिंग का आदान-प्रदान हुआ। इन सबके बीच अंबानी परिवार के पालतू कुत्ते की चर्चा भी सोशल मीडिया पर बड़े जोर शोर से शुरू है। जिसे इस सगाई में रिंग बेयरर के रूप में देखा गया।
#WATCH | Engagement of Anant Ambani and Radhika Merchant held at Mukesh Ambani's Mumbai residence 'Antilla' yesterday pic.twitter.com/igSZQ9fOT5
— ANI (@ANI) January 20, 2023
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को देखकर बहुत लोग हैरान भी हुए कि आखिर एक सगाई के समारोह में एक कुत्ते की एंट्री कैसे हो गई? आपको बता दें कि यह अंबानी परिवार का पेट डॉग है। अनंत अंबानी को जानवरों से काफी प्रेम है।