Arvind Kejriwal’s Name in ED Charge Sheet: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा एवं नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी के नेतृत्व में शराब घोटाले से जुड़ी ईडी चार्जशीट में नाम आने पर भाजपा ने अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे को लेकर आज आम आदमी पार्टी के मुख्यालय पर विशाल प्रदर्शन किया। इसमें भाजपा के हजारों पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अपनी गिरफ्तारी दी। जहां से पुलिस उन्हें थाना आई. पी. स्टेट ले गई।