छत्तीसगढ़मुख्य समाचार

जेसीसी (जे) से निष्कासित विधायक धर्मजीत सिंह भाजपा में शामिल

रायपुर. जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) से निष्कासित विधायक धर्मजीत सिंह रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए. राज्य में भाजपा मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित एक समारोह के दौरान सिंह के साथ भारतीय वन सेवा (आईएफएस) के पूर्व अधिकारी एसएसडी बडगैया भी भाजपा में शामिल हुए.

राज्य में इस वर्ष के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं. सिंह के भाजपा में शामिल होने को, चुनाव के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है.
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया, भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अरुण साव, पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे.

साव ने पार्टी में शामिल होने वाले नेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि विभिन्न दलों और समाज के विभिन्न वर्ग के लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं, जिससे स्पष्ट है कि राज्य में बदलाव की हवा चल रही है और नवंबर के बाद छत्तीसगढ़ में ‘कमल’ खिलेगा. उन्होंने कहा कि राज्य की जनता कांग्रेस के कुशासन से तंग आ चुकी है और अब पूरे विश्वास के साथ भाजपा की ओर देख रही है. साव ने कहा, ”हम सभी मिलकर छत्तीसगढ़ को बचाने के लिए काम करेंगे.” लोरमी विधानसभा सीट से चार बार के विधायक धर्मजीत सिंह बिलासपुर संभाग में एक मजबूत और लोकप्रिय नेता माने जाते हैं.

वह पहली बार 1998 में लोरमी सीट से कांग्रेस के टिकट पर विधायक चुने गये थे. इसके बाद उन्होंने क्रमश? 2003 और 2008 में दो बार विधानसभा चुनाव जीते. 2013 का विधानसभा चुनाव वह भाजपा उम्मीदवार से हार गए थे. बाद में वह पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की पार्टी जेसीसी (जे) में शामिल हो गए थे.जोगी ने 2016 में कांग्रेस से अलग होने के बाद अपना संगठन जेसीसी (जे) बनाया था. 2018 के विधानसभा चुनाव में सिंह ने जेसीसी (जे) के टिकट पर लोरमी सीट से चुनाव लड़ा था.

पिछले वर्ष सितंबर में, जेसीसी (जे) ने सिंह को यह दावा करते हुए पार्टी से निष्कासित कर दिया था कि उन्होंने अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) समुदायों के हितों की अनदेखी की और पार्टी के संस्थापक दिवंगत अजीत जोगी द्वारा निर्धारित सिद्धांतों के खिलाफ काम किया है.

माना जा रहा है कि भाजपा सिंह को लोरमी से चुनाव मैदान में उतार सकती है. 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने राज्य की कुल 90 सीटों में से 68 सीटों पर जीत हासिल की थी, जबकि भाजपा 15 सीटों पर दूसरे स्थान पर रही थी. पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की पार्टी जेसीसी (जे) को पांच सीटें तथा उसकी सहयोगी बसपा को दो सीटें मिली थीं. कांग्रेस के पास वर्तमान में 71 सीटें हैं.

admin

Vedant Bhoomi is a trusted name in the real estate industry, dedicated to crafting sustainable, elegant, and high-quality living spaces. With a deep understanding of design, nature, and community living, we aim to create projects that inspire a harmonious and fulfilling lifestyle.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button