राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। जी हां, सीबीआई ने दिल्ली परिवहन के 6 कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा है।
https://x.com/DDNewsHindi/status/1889538604873171154
क्या है मामला ?
इस समय सीबीआई एक्शन मोड में नजर आ रही है। दरअसल दिल्ली-गुड़गांव रूट पर जो बसें चलती हैं वहां से लगातार यह शिकायतें आ रही थीं कि दिल्ली परिवहन विभाग के जो अधिकारी हैं वे भ्रष्टाचार का खेल खेल रहे हैं और वहां बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हो रहा है।
मामले से कैसे उठा पर्दा ?
शिकायत में यह भी बताया गया कि बसों से अवैध वसूली भी की जा रही है। इसके पीछे कहीं न कहीं गिरफ्तार किए गए दिल्ली परिवहन विभाग के ये 6 अधिकारी भी शामिल थे। बताना चाहेंगे इसकी शिकायत लगातार न केवल आम लोगों की तरफ से की गई बल्कि भारतीय जनता पार्टी भी आम आदमी पार्टी पर यह आरोप लगाती रही है कि दिल्ली का परिवहन विभाग भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुका है। आम आदमी पार्टी के तमाम नेता इस भ्रष्टाचार में शामिल हैं।
सीबीआई को सबूत हाथ लगे
यही कारण है कि सीबीआई ने इस मामले की जांच की और पहले दिल्ली परिवहन के 6 कर्मचारियों को हिरासत में लिया और उनसे एक लंबी पूछताछ की। इस मामले में पूछताछ के बाद सीबीआई को तमाम सबूत हाथ लगे और सीबीआई को यह पता चला कि सीबीआई के ये अधिकारी भ्रष्टाचार में संलिप्त है।
इसके बाद परिवहन विभाग के 6 अधिकारियों की हुई गिरफ्तारी
उसके बाद सीबीआई ने परिवहन विभाग के 6 अधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया है। अब सीबीआई इनसे पूछताछ करेगी और यह पता लगाने की कोशिश करेगी कि भ्रष्टाचार के आरोप में क्या सिर्फ ये अधिकारी ही शामिल थे या नेताओं तक यह पैसा पहुंचाया जा रहा था। ऐसे में अब यह पता लगाना बाकी रह गया है कि भ्रष्टाचार के इस खेल में कौन सा नेता शामिल है। उसके बाद तमाम राज निकलकर सामने आएंगे।