ज्योतिष

गुरूवार 16 अक्टूबर 2025: जानिए आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन ?

-: आपका राशिफल :-

मेष:- स्वजनों से मतभेद पनप सकते हैं. कार्य विशेष में सफलता संदिग्ध रहेगी. नाैकरी में सावधानी बरतें. व्यवसाय में लाभ होगा. उदर कष्ट संभव है.

वृषभ:- व्यवहार कुशलता का लाभ मिलेगा. सामाजिक मान सम्मान बना रहेगा. आ​​र्थिक ​स्थिति यथावत रहेगी. व्यवसाय में लाभ होगा. यात्रा संभव है.

मिथुन:-सकारात्मक सोच बनाए रखें. आर्थिक ​​स्थिति से संतुष्ट रहेंगे. भावुकता में निर्णय लेने से बचें. व्यवसाय में लाभ होगा. संतान से निराशा होगी.

कर्क:-दिनमान अनुकूल रहेगा. नाैकरी में उन्नति का अवसर मिल सकता है. विरोधी शांत रहेंगे. व्यवसाय में लाभ होगा. परिवार में शांति बनाए रखें.

सिंह:-मानसिक तनाव बना रहेगा. बढ़ते व्यय से चिंता होगी. विश्वासपात्र से निराशा होगी. व्यवसाय में सामान्य लाभ होगा. स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें.

कन्या:-मानसिक उत्तेजना पर नियंत्रण रखें. कार्यक्षेत्र में व्यस्त रहेंगे. भू संपत्ति में वृद्धि संभव है. व्यवसाय में यथेष्ट धन लाभ होगा. घर में शांति रहेगी.

तुला:-नौकरी में अधिकारी वर्ग का प्रोत्साहन मिलेगा. राजकीय क्षेत्र में अटके कार्य बनेंगे. अर्थ प्रा​​प्ति संभव है. व्यवसाय में लाभ के अवसर मिलेंगे.

वृश्चिक:-भाग्य सहायक रहेगा. सरकारी क्षेत्र में बनता कार्य अटक सकता है. नौकरी में मान सम्मान बना रहेगा. व्यवसाय में सामान्य लाभ होगा.

धनु:-दिनमान प्रतिकूल रहेगा. नौकरी में नई परेशानी आ सकती है. विरोधी से सचेत रहें. व्यवसाय में लाभ कम होगा. आरोग्य सुख में कमी रहेगी.

मकर:-लोकप्रियता में वृद्धि होगी. आय का स्थाई साधन बन सकता है. वाहन सुख मिलेगा. व्यवसाय में विस्तार एवं लाभ होगा. घर में शांति रहेगी.

कुंभ:-मनोत्साह बना रहेगा. आरोग्य सुख उत्तम रहेगा. चली आ रही परेशानी से मु​​क्ति मिलेगी. नौकरी में अधिकार बढ़ेंगे. व्यवसाय में लाभ होगा.

मीन:-पूर्व नियोजित कार्य अधूरा रहेगा. नाैकरी में कार्य कुशलता बनी रहेगी. संतान पक्ष से निराशा होगी. व्यावसायिक स्थिति से चिंतित रहेंगे.

-: आज का पंचाग :-

विक्रमी संवत् 2082, 25 आ​श्विन मास शक 1947, कार्तिक मास 01 प्रविष्टे, 24 रविउस्सानी हिज़री 1447, कार्तिक कृष्ण पक्ष एकादशी 11.12 तक उपरांत द्वादशी, मघा नक्षत्र 13.57 तक उपरांत पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र, शुक्ल योग 25.48 तक उपरांत ब्रह्म योग, बालव करण 11.12 तक उपरांत कौलव करण, चन्द्रमा सिंह राशि में दिन रात. शुभांक 8, 7

-: आज जन्म लिए जातक का राशिफल :-

इस वर्ष बल एवं साहस में वृदि्ध होगी. पूर्व में किए श्रम का लाभ मिलेगा. नई योजना में सफलता मिलेगी. सामाजिक मान सम्मान बढ़ेगा. विरोधी परास्त होंगे. भू संपत्ति में वृद्धि के अवसर मिलेंगे. आर्थिक दृष्टि से वर्ष अनुकूल रहेगा. सहोदरों का सहयोग मिलेगा. रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता मिलेगी. सेना, चिकित्सा, बैंक, बीमा, पुलिस आदि क्षेत्रों में सेवारत जातकों को उन्नति के अवसर मिलेंगे. राजनैतिक क्षेत्र में मान सम्मान बढ़ेगा. व्यावसायिक धन लाभ से उत्साहित रहेंगे. इस वर्ष किसी नए व्यवसाय का प्रारंभ हो सकता है. स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा.

-: व्रत त्यौहार :-

व्रत त्यौहार: रमाएकादशी व्रत, तुला संक्रांति, शरद्ऋतु, सूर्यद​क्षिणायने, दक्षिणगोले.
राहुकाल:- प्रात: 10.30 से 12.00 तक

admin

Vedant Bhoomi is a trusted name in the real estate industry, dedicated to crafting sustainable, elegant, and high-quality living spaces. With a deep understanding of design, nature, and community living, we aim to create projects that inspire a harmonious and fulfilling lifestyle.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button