Chhattisgarh Panchayat Chunav: छत्तीसगढ़ में नगर निगम वार्डों का आरक्षण आज… ओबीसी को मिलेगा फायदा, कई पार्षदों की मेहनत पर गिरेगी गाज
Chhattisgarh

Chhattisgarh Panchayat Chunav: छत्तीसगढ़ में नगर निगम वार्डों का आरक्षण आज… ओबीसी को मिलेगा फायदा, कई पार्षदों की मेहनत पर गिरेगी गाज

रायपुर नगर निगम में ओबीसी के वार्ड लॉटरी सिस्टम तय किए जाएंगे। लॉटरी में ओबीसी के 23 वार्ड तय होने के बाद बचे हुए 35 वार्ड अनारक्षित वर्ग में चले जाएंगे। पिछले चुनाव में अनारक्षित वार्डों की संख्या 40 थी, जिसमें जिसमें भाजपा के 29, कांग्रेस के 34 और निर्दलीय सात पार्षद जीतकर नगर निगम की शहरी सरकार का हिस्सा बने थे।By Arvind Dubey Publish Date: Thu, 19 Dec 2024 11:58:41 AM (IST)Updated Date: Thu, 19 Dec 2024 12:12:59 PM (IST)रायपुर नगर निगम बिल्डिंग (फाइल फोटो)HighLightsरायपुर निगम में कुल 70 वार्ड हैं, इनमें एससी और एसटी के 12 वार्ड शेष 58 वार्डों में ओबीसी और अनारक्षित वार्डों को तय किया जाएगा इसमें 23 वार्ड ओबीसी के होंगे और 35 वार्ड अनारक्षित वर्ग के होंगेसौरभ मिश्रा, रायपुर। Chhattisgarh Nagar Nigam Chunav: नगर निगम के वार्डों का गुरुवार को आरक्षण होने जा रहा है। शहीद स्मारक भवन में सुबह 11 बजे से आरक्षण की प्रक्रिया चलेगी। इस दौरान जनप्रतिनिधियों के साथ आम जनता भी मौके पर मौजूद रहेगी।इस बार आरक्षण का फायदा ओबीसी वर्ग को मिलने वाला है। पिछले चुनाव में जहां ओबीसी की 18 सीटें थी, वहीं इस बार 23 सीटें मिल सकती हैं। इसका कारण यह है कि आरक्षण 2011 की जनगणना के अनुसार किया जाएगा।इसके मुताबिक, नगर निगम क्षेत्र में अनुसूचित जाति वर्ग की जनसंख्या जहां 12.81 प्रतिशत है, वहीं अनुसूचित जनजाति वर्ग की जनसंख्या 4.29 प्रतिशत है। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति की जनसंख्या 50 प्रतिशत कम होने की वजह से इसका फायदा ओबीसी वर्ग को मिलेगा। इनकी पांच सीटें बढ़ने की संभावना है।सामान्य वर्ग को उठाना पड़ेगा नुकसान इसका खामियाजा अनारक्षित वर्ग को उठाना पड़ेगा। इस चुनाव में अनारक्षित वर्ग की 35 सीटें होने की संभावना है। वहीं, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति की पिछले चुनाव की तहत नौ और तीन सीटें रहने वाली हैं।एक तिहाई वार्डों में महिलाओं का होगा कब्जा नगर निगम चुनाव में एक तिहाई वार्डों में महिलाओं का कब्जा रहने वाला है। परिसीमन के चलते इस बार महिला पार्षदों की संख्या 23 रहने वाली है। क्योंकि ओबीसी वर्ग को मिले फायदे का असर महिला आरक्षण में भी पड़ेगा।अनुसूचित जाति वर्ग में जहां पिछली बार की तरह तीन वार्ड महिला आरक्षित होंगे, वहीं अनुसूचित जनजाति वर्ग में एक महिला आरक्षित वार्ड होगा। ओबीसी के वार्डों की संख्या बढ़ने से महिला आरक्षित वार्ड आठ होने वाले हैं। अनारक्षित वर्ग के लिए 11 महिला अनारक्षित वार्ड होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top