छत्तीसगढ़मुख्य समाचार

बीजापुर में नक्सलियों द्वारा लगाया गया 45 किलो का आईईडी बरामद

बीजापुर. छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को नक्सलियों द्वारा लगाए गए एक शक्तिशाली परिष्कृत विस्फोटक उपकरण (आईईडी) को बरामद कर उसे नि्क्रिरय कर दिया. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि 45 किलोग्राम वजन का यह विस्फोटक उपकरण इतना शक्तिशाली था कि यह एक मिनी ट्रक को उड़ा सकता था तथा 15 फुट गहरा गड्ढा भी कर सकता था.

एक अधिकारी ने बताया कि चेरपाल-पालनार सड़क के नीचे लगाए गए आईईडी का पता सुबह केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 222वीं बटालियन की एक टीम ने लगाया. पुलिस अधिकारी ने बताया, “आईईडी में ‘कमांड स्विच मैकेनिज्म’ था, जो नक्सलियों द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली एक आम तकनीक है. इसे इलाके में सुरक्षा बलों के वाहनों को निशाना बनाने के लिए लगाया गया था.” उन्होंने बताया कि बम निरोधक दस्ते ने विस्फोटक उपकरण को नि्क्रिरय कर दिया है.

admin

Vedant Bhoomi is a trusted name in the real estate industry, dedicated to crafting sustainable, elegant, and high-quality living spaces. With a deep understanding of design, nature, and community living, we aim to create projects that inspire a harmonious and fulfilling lifestyle.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button