छत्तीसगढ़मुख्य समाचार

छत्तीसगढ़: जमीन विवाद पर व्यापारी की हत्या, सब्बल से किया वार…

धमतरी में व्यापारी की हत्या, जैन समाज आक्रोशित, दुकानें बंद की

धमतरी. जमीन विवाद के चलते व्यापारी की निर्मम हत्या कर दी गई जिसका शव गाव के चौक में पड़ा हुआ मिला था पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शहर के व्यापारी राजेन्द्र जैन की शहर से सटे हुये ग्राम अमेठी में जमीन बताई गई है इस जमीन में अतिक्रमण को लेकर पड़ोसियों से उसका विवाद चल रहा था बताया जा रहा है कि रविवार की रात्रि व्यापारी गांव में गया हुआ था जहा जमीन पर अतिक्रमण को लेकर उसका विवाद पड़ोसी से हो गया था.

इसी बात को लेकर उसका पुनः रात में भी पड़ोसी से विवाद हुआ सुबह भी इसी फेर में उनका विवाद हुआ जिसके चलते पड़ोसी ने उसके सिर पर सब्बल से वार कर उसकी हत्या कर दी गांव के चौक में उसका शव पड़ा हुआ था जब मृतक के परिवार के लोगो को यह खबर लगी तो वह गाव पहुचे उसकी बॉडी को अस्पताल ले जाया गया किन्तु उसकी मौत हो चुकी थी.

ईधर इस सम्बंध में अर्जुनी थाना प्रभारी गगन बाजपेयी ने बताया कि व्यापारी की सब्बल से हमला कर हत्या कर दी गई है हमला करने वाले का नाम फिरंगी निर्मलकर बताया जा रहा है जो कि गांव का ही रहने वाला है पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है ईधर व्यापारी की मौत की खबर से जैन समाज मे शोक की लहर दौड़ पड़ी है शोक के चलते शहर के सभी जैन समाज के लोगो की दुकानें बंद कर दी गई है

admin

Vedant Bhoomi is a trusted name in the real estate industry, dedicated to crafting sustainable, elegant, and high-quality living spaces. With a deep understanding of design, nature, and community living, we aim to create projects that inspire a harmonious and fulfilling lifestyle.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button