छत्तीसगढ़मुख्य समाचार

रायपुर: होली पर पुलिस की सख्ती, पांच मिनट में पहुंचेगी बाज स्क्वॉड, जारी किया हेल्पलाइन नंबर…

हेल्पलाइन नंबर:- 94791-91099

रायपुर: राजधानी में त्योहार पर हुड़दंग करने वालों पर सोमवार से शुरू हो गई है। हुड़दंगियों पर कार्रवाई करने लिए बाज स्क्वॉड बनाया है। इसमें थाना और एंट्री क्राइम एंड साइबर यूनिट के स्पेशल जवानों को रखा गया है। स्क्वॉड शहर में लगातार घूम रहा है। सड़क और कॉलोनी के भीतर हुड़दंग करने वालों की धरपकड़ की जा रही है। सोमवार रात 10 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

इधर सड़क पर भी पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। शहर में जांच के लिए 50 फिक्स पाइंट बनाया गया है। जहां 24 घंटे जांच चल रही है। शहर आने-जाने वाली एक-एक गाड़ियों को रोककर जांच की जा रही है। कारों की डिक्की खोलकर देखा जा रहा है। तीन सवारी, बिना नंबर, बिना दस्तावेज और नशे में गाड़ी चलाने वालों की गाड़ियां जब्त की जा रही है। इन गाड़ियों को त्योहार के बाद कोर्ट से छुड़वाना होगा।

हेल्पलाइन नंबर:- 94791-91099

त्योहार में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस शहर में छापेमारी शुरू कर दी है। घर से गुंडा, बदमाश, वारंट और चाकूबाजी को उठाया जा रहा है। पुलिस की कार्रवाई के डर से कई बदमाश शहर से भाग गए हैं। कुछ अपने घर ही नहीं आ रहे हैं। पुलिस बदमाशों को कोर्ट पेश कर जेल भेज रही है। त्योहार के बाद ही वे जेल से छूट पाएंगे। कार्रवाई के लिए सभी थानों में दो-दो टीम बनाई गई है। इसमें एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट को भी लगाया गया है, जो शहर में अड्डेबाजी और नशा करने वालों काे पकड़ रहे हैं।

शहर के 50 चौक-चौराहों और सड़कों पर पुलिस की जांच शुरू हो गई है। तीन शिफ्ट में पुलिस वालों की ड्यूटी लगाई जा रही है, ताकि जांच 24 घंटे चलते रहे। हर जगह जांच टीम को ब्रीद एनालाइजर दिया गया है। त्योहार में लोग नशे में गाड़ी चलाते हैं। यही हादसे की वजह बनती है। ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों को जुर्माना नहीं वसूला जाएगा। कोर्ट से उन्हें अपनी गाड़ी छुड़वानी पड़ेगी। जहां नए मोटर व्हीकल एक्ट के तहत जुर्माना वसूला जाएगा। पटाखे की आवाज वाले सायलेंसर को लेकर भी अभियान चलाया जाएगा। ऐसी गाड़ियों से सायलेंसर निकाला जाएगा। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर 94791-91234 जारी किया है। इसमें लोग शिकायत कर सकेंगे।

हेल्पलाइन नंबर:- 94791-91099

पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। उसमें कॉल करते ही पुलिस पांच मिनट के भीतर पहुंच जाएगी। त्योहार पर थाना के अलावा 600 से ज्यादा जवान तैनात रहेंगे। हर थाना क्षेत्र में दो-दो पेट्रोलिंग घूमेगी। सभी अधिकारियों को अलग से टीम दी गई है। त्योहार की सुरक्षा और कार्रवाई के लिए आधा दर्जन स्क्वॉड बनाया गया है। आईटीएमएस के तहत लगे कैमरों से भी नजर रखेगी।

त्योहार में नहीं लगा सकेंगे मुखौटा: – पुलिस ने त्योहार पर मुखौटा लगाने पर प्रतिबंध लगाया है। मुखौटा बेचने और लगाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। पानी भरे गुब्बारों न फेंकने की अपील की है। जानवरों के ऊपर रंग न डाले और केमिकल वाले रंग का उपयोग न करें।

admin

Vedant Bhoomi is a trusted name in the real estate industry, dedicated to crafting sustainable, elegant, and high-quality living spaces. With a deep understanding of design, nature, and community living, we aim to create projects that inspire a harmonious and fulfilling lifestyle.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button