छत्तीसगढ़मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मनेन्द्रगढ़ को दी 80.19 करोड़ रुपए की लागत के विकास कार्यों की सौगात

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा आज नई लेदरी हसदेव रेस्ट हाउस में मनेन्द्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र के कुल 80 करोड़ 19 लाख रुपए की लागत के 25 कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया गया, जिनमें 66 करोड़ 62 लाख रुपए लागत के 17 कार्यों का लोकार्पण तथा भूमिपूजन 13 करोड़ 56 लाख रुपए की लागत के 08 कार्यों का भूमिपूजन किया गया. इस अवसर पर गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, संसदीय सचिव श्रीमती अम्बिका सिंहदेव, विधायक डॉ. विनय जायसवाल और गुलाब कमरो भी उपस्थित थे.

पोंडीडीह से जरौंधा 32.85 कि.मी. का निर्माण कार्य का लोकार्पण जिसकी लागत राशि 23 करोड़ 33 लाख रुपए है. पोंड़ी से मुगुम (जिला कोरबा सीमा) तक 10.30 किमी सड़क निर्माण लागत राशि 7.55 करोड़ रुपए, नई लेदरी पाराडोल मार्ग पर हसदेव नदी पर उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग 6.76 करोड़ रुपए लागत राशि से, रतनपुर से चोपन व्हाया कोटेया मार्ग पर आंजन नाला पर उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का निर्माण कार्य 5.10 करोड़ रुपए लागत राशि से, तथा उधनापुर से पैनारी तक सड़क निर्माण कार्य लंबाई 07 कि.मी. कार्य का 5.24 करोड़ रुपए का लोकार्पण किया गया.

भूमिपूजन के तहत मुख्य रूप से शामिल पेण्ड्री अटल चौक से मटूकपुर मार्ग का निर्माण 6.70 कि.मी. लंबाई 8.09 करोड़ रुपए लागत राशि से बनाया जाएगा. क्रेडा के माध्यम से मनेन्द्रगढ़ मे प्रकाश व्यवस्था हेतु 50 नग सोलर हाई मास्ट की स्थापना जिसकी लागत राशि 2.02 करोड़ रुपए होगी. मनेन्द्रगढ़ नगर पालिका क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों में स्ट्रीट लाईट 1.20 करोड़ रुपए लागत राशि से, मनेन्द्रगढ़ के एन.एच. 43 से तिराहा चौक पहुॅच मार्ग लंबाई 500 मी. का निर्माण कार्य लागत राशि 49.34 लाख रुपए और कोरिया के वनवासी कल्याण आश्रम से अगरियापारा लालपुर पहुंच मार्ग लं. 810 मी. निर्माण कार्य जिसकी लागत राशि 49.77 लाख रुपए होगी.

admin

Vedant Bhoomi is a trusted name in the real estate industry, dedicated to crafting sustainable, elegant, and high-quality living spaces. With a deep understanding of design, nature, and community living, we aim to create projects that inspire a harmonious and fulfilling lifestyle.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button