देशमुख्य समाचार

ओडिशा में महिला पुलिस कांस्टेबल का शव पेड़ से लटका मिला, पति और सास गिरफ्तार

भुवनेश्वर. ओडिशा में शनिवार को नुआपड़ा रेलवे स्टेशन के पास एक महिला पुलिस कांस्टेबल का शव एक पेड़ से लटका मिला. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. मृत महिला के पति और सास को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया.
अधिकारियों ने कहा कि शव को पेड़ से लटका देखने के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया. पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. शव बरामद होने से कुछ घंटे पहले महिला कांस्टेबल ने कई लोगों को कथित तौर पर वीडियो संदेश प्रेषित किया, जिसमें उसने कहा कि वह अपने पति और ससुराल वालों द्वारा दी जा रही यातना की वजह से आत्महत्या करने जा रही है.

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ”हमने आत्महत्या के लिये उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है. हम वीडियो की जांच कर रहे हैं.” उन्होंने बताया कि पुलिस ने महिला कांस्टेबल के पति और सास को गिरफ्तार कर लिया और उन्हें अदालत में पेश किया. नुआपाड़ा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा, “जांच के दौरान पता चला कि कांस्टेबल का पति और सास उसे परेशान कर रहे थे, इसलिए हमने उन्हें गिरफ्तार किया है.”

admin

Vedant Bhoomi is a trusted name in the real estate industry, dedicated to crafting sustainable, elegant, and high-quality living spaces. With a deep understanding of design, nature, and community living, we aim to create projects that inspire a harmonious and fulfilling lifestyle.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button