News

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने इंडोनेशियाई राष्ट्रपति प्रबावो सुबियांतो से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर जोर

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने आज शुक्रवार को नई दिल्ली में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबावो सुबियांतो से मुलाकात की। यह बैठक 26 जनवरी को भारत के 76वें गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उनकी भागीदारी से पहले हुई। जयशंकर ने इस मुलाकात की जानकारी साझा करते हुए भारत और इंडोनेशिया के बीच संबंध मजबूत करने पर जोर दिया।

राष्ट्रपति सुबियांतो शुक्रवार रात नई दिल्ली पहुंचे। यह उनका भारत का पहला आधिकारिक दौरा है जो 23 से 26 जनवरी तक चलेगा। एयरपोर्ट पर उनका स्वागत विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने किया। अपनी यात्रा के दौरान राष्ट्रपति सुबियांतो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात करेंगे। विदेश मंत्रालय ने इस यात्रा को भारत और इंडोनेशिया के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने में एक अहम कदम बताया। इस साल के गणतंत्र दिवस परेड की खास बात यह है कि इंडोनेशिया का 352 सदस्यीय दल परेड में हिस्सा लेगा। यह पहली बार है जब इंडोनेशिया का कोई दल अपने देश के बाहर किसी राष्ट्रीय परेड में शामिल हो रहा है।

इस यात्रा के दौरान कई समझौतों और घोषणाओं की उम्मीद है, साथ ही भारत-इंडोनेशिया व्यापार संबंध मजबूत करने के लिए तीसरा सीईओ फोरम भी आयोजित होगा। दोनों देश हिंद-प्रशांत क्षेत्र में समुद्री सहयोग पर विशेष ध्यान दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top