FIFA World Cup 2022: Portugal vs Switzerland Live Score, पुर्तगाल की शानदार जीत

87
FIFA World Cup 2022: Portugal vs Switzerland Live Score, पुर्तगाल की शानदार जीत

FIFA World Cup 2022: पुर्तगाल की टीम ने कतर में चल रहे फुटबॉल विश्व कप के आखिरी प्री-क्वार्टर फाइनल में शानदार जीत हासिल की। उसने स्विट्जरलैंड को 6-1 से रौंद दिया। इस जीत के साथ ही पुर्तगाल की टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है।

वह 16 साल के बाद अंतिम-8 में पहुंची है। पिछली बार 2006 में पुर्तगाल की टीम क्वार्टर फाइनल खेली थी। तब वह सेमीफाइनल तक पहुंचने में सफल रही थी। पुर्तगाल की टीम इस बार क्वार्टर फाइनल में मोरक्को के खिलाफ खेलेगी। मोरक्को ने प्री-क्वार्टर फाइनल में स्पेन को पेनल्टी शूटआउट में हराया।

रोनाल्डो के बगैर पुर्तगाल ने इतनी बड़ी जीत हासिल

पुर्तगाल के लिए यह जीत इसलिए भी खास है कि उसके छह गोलों में एक भी दिग्गज क्रिस्टियानो रोनाल्डो के नहीं हैं। रोनाल्डो के बगैर पुर्तगाल ने इतनी बड़ी जीत हासिल की है। इससे टीम का हौसला बढ़ेगा। रोनाल्डो को तो मैच के शुरुआती एकादश में भही नहीं रखा गया था। उन्हें रिप्लेसमेंट के दौरान 73वें मिनट में उतारा गया।

पुर्तगाल के लिए मैच में गोंजालो रामोस ने तीन गोल किए। वह पहली बार शुरुआती एकादश में शामिल हुए। उन्हें रोनाल्डो की जगह उतारा गया। उनके ऊपर भारी दबाव था, लेकिन रामोस ने अपने शानदार प्रदर्शन से सबका दिल जीत लिया। रामोस ने 17वें, 51वें और 67वें मिनट में गोल किया। उनके अलावा 39 वर्षीय डिफेंडर पेपे ने 33वें, राफेर गुएरेरो ने 55वें और राफेल लियायो ने इंजरी टाइम (90+2वें मिनट) में गोल किया।