Happy Birthday: Rajinikanth turns 72: आज सुपरस्टार रजनीकांत अपना जन्मदिन मना रहे हैं। रजनीकांत का जन्म 12 दिसंबर, 1950 को बेंगलुरू के एक मराठी परिवार में हुआ था। 72 साल की उम्र में भी रजनीकांत नए एक्टर्स को कड़ी टक्कर देते हैं।
रजनीकांत अपनी पत्नी लता रजनीकांत के साथ सुखी वैवाहिक जीवन बिता रहे हैं। लता के साथ उनकी लव स्टोरी काफी दिलचस्प है। डॉ. गायत्री श्रीकांत ने रजनीकांत की बायोग्राफी लिखी है, जिसका टाइटल है- ‘द नेम इज रजनीकांत’। इसमें उस किस्से का जिक्र है।
रजनीकांत की बायोग्राफी
डॉ. गायत्री श्रीकांत ने रजनीकांत की बायोग्राफी लिखी है, जिसका टाइटल है- ‘द नेम इज रजनीकांत’। इसमें उस किस्से का जिक्र है। वर्ष 1980 में लता अपनी कॉलेज मैग्जीन के लिए रजनीकांत का इंटरव्यू करने आई थीं और लता से मिलने के बाद रजनीकांत को उनसे प्यार हो गया। यह पहली नजर का प्यार था। इंटरव्यू खत्म होने के बाद रजनीकांत ने लता को प्रपोज कर दिया। 1981 में दोनों ने शादी कर ली।