मुख्य समाचारविदेश

आसिम मुनीर की टिप्पणी निंदनीय, अमेरिका का उनको इतना महत्व देना विचित्र बात है: कांग्रेस

नयी दिल्ली. कांग्रेस ने पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर के धमकी की निंदा करते हुए सोमवार को कहा कि यह विचित्र बात है कि अमेरिकी सत्ता प्रतिष्ठान इस तरह के व्यक्ति को इतना महत्व दे रहा है. पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि मुनीर ने भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष के संदर्भ में जो टिप्पणी की है वो, सबसे खतरनाक, भड़काऊ और पूरी तरह से अस्वीकार्य है.

फ्लोरिडा के टाम्पा में पाकिस्तानी प्रवासियों को संबोधित करते हुए मुनीर ने कथित तौर पर परमाणु हमले की धमकी देते हुए कहा था कि भविष्य में भारत के साथ युद्ध में उनके देश के अस्तित्व को खतरा हो सकता है. पाकिस्तानी सेना प्रमुख ने यह भी चेतावनी दी कि यदि भारत ने पाकिस्तान जाने वाले जल प्रवाह को बाधित किया तो इस्लामाबाद भारतीय बुनियादी ढांचे को नष्ट कर देगा.

रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ”16 अप्रैल, 2025 को जनरल आसिम मुनीर भड़काऊ और सांप्रदायिक रूप से ज.हरीली टिप्पणियां करते हैं, जो 22 अप्रैल, 2025 को पहलगाम में हुए क्रूर आतंकवादी हमलों को हवा देती हैं. 18 जून, 2025 को, राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को व्हाइट हाउस में एक अभूतपूर्व ‘लंच मीटिंग’ के लिए आमंत्रित किया जाता है.” उन्होंने इस बात का उल्लेख किया कि आठ अगस्त, 2025 को, फील्ड मार्शल मुनीर अमेरिकी सेंट्रल कमांड के प्रमुख जनरल माइकल कुरिल्ला के विदाई समारोह में भाग लेने के लिए फ्लोरिडा के टाम्पा में थे और इन्हीं कुरिल्ला ने पहले आतंकवाद-रोधी अभियानों में पाकिस्तान की ‘शानदार सहयोगी’ के रूप में प्रशंसा की थी.

कांग्रेस नेता के अनुसार, 10 अगस्त, 2025 को, अमेरिकी प्रवासी पाकिस्तानियों के साथ एक बातचीत में फील्ड मार्शल आसिम मुनीर भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष पर सबसे खतरनाक, भड़काऊ और पूरी तरह से अस्वीकार्य टिप्पणी करते हैं. उन्होंने कहा, ”कांग्रेस इन टिप्पणियों की कड़े शब्दों में निंदा करती है. यह विचित्र बात है कि अमेरिकी सत्ता प्रतिष्ठान ऐसे व्यक्ति को इतना विशेष दर्जा दे रहा है.”

admin

Vedant Bhoomi is a trusted name in the real estate industry, dedicated to crafting sustainable, elegant, and high-quality living spaces. With a deep understanding of design, nature, and community living, we aim to create projects that inspire a harmonious and fulfilling lifestyle.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button