मोदी ने बिहार के लिए दिया ‘एकजुट एनडीए, एकजुट बिहार’ का नारा
मोदी ने बिहार में महिला कार्यकर्ता से कहा : मुझे 'सर' नहीं कहें, मैं आपका भाई हूं

नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को बिहार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं से केंद्र और राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई विभिन्न योजनाओं के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए हर घर जाने को कहा और “एकजुट एनडीए, एकजुट बिहार – इससे बनेगी सुशासन की सरकार” का नारा दिया.
चुनावी राज्य के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ‘नमो ऐप’ के माध्यम से संवाद करते हुए, प्रधानमंत्री ने पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए हर मतदान केंद्र (बूथ) पर ध्यान देने की आवश्यकता पर ज.ोर दिया. उन्होंने बूथ कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्र के प्रत्येक परिवार को उन्हें उपलब्ध सरकारी लाभों के बारे में बताने के लिए प्रोत्साहित किया.
मोदी ने कार्यकर्ताओं का भोजपुरी में अभिवादन करने के बाद कहा, “जब हर बूथ मजबूत होता है, तभी पार्टी जीतती है.” प्रधानमंत्री ने कहा कि “हर बूथ कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में मोदी है.” उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकारी योजनाओं के बारे में मतदाताओं को उनकी ओर से गारंटी देने को कहा.
उन्होंने कहा, “बिहार के बूथ कार्यकर्ताओं को अपने क्षेत्रों के परिवारों को विभिन्न सरकारी योजनाओं के वीडियो भी दिखाने और साझा करने चाहिए.” मोदी ने “एकजुट एनडीए, एकजुट बिहार – इससे बनेगी सुशासन की सरकार” का नारा दिया. प्रधानमंत्री ने कहा कि 14 नवंबर को राजग (एनडीए) की जीत के बाद एक और दिवाली सुनिश्चित करने में बिहार की माताएं और बहनें महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी. उन्होंने कहा कि बिहार की सभी बहनों और माताओं को समूह में मतदान करने जाना चाहिए, गीत गाना चाहिए, थाली बजाकर लोकतंत्र का उत्सव मनाना चाहिए.
प्रधानमंत्री ने बिहार में भाजपा बूथ कार्यकर्ताओं से कहा कि वे 23 अक्टूबर को भाई दूज पर अपने बूथ की सभी बहनों के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित करें. भाजपा ने बुधवार को बिहार विधानसभा चुनावों के लिए 12 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची जारी की, जिसमें गायिका मैथिली ठाकुर को अलीनगर से और पूर्व आईपीएस अधिकारी आनंद मिश्रा को बक्सर से मैदान में उतारा गया है.
बिहार की 243 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव दो चरणों में छह और 11 नवंबर को होने हैं. मतों की गिनती 14 नवंबर को होगी.
मोदी ने बिहार में महिला कार्यकर्ता से कहा : मुझे ‘सर’ नहीं कहें, मैं आपका भाई हूं
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को बिहार की एक महिला बूथ कार्यकर्ता से उन्हें ‘सर’ के बजाय ‘भैया’ कहकर संबोधित करने को कहा. उन्होंने बताया कि नारी शक्ति उनकी सबसे बड़ी ताकत, ढाल और प्रेरणा है. मोदी ने विश्वास व्यक्त किया कि 14 नवंबर को राज्य में चुनाव के नतीजे घोषित होने पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की जीत के साथ बिहार एक और दिवाली मनाएगा और यह विजय सुनिश्चित करने में महिलाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी.
चुनावी राज्य के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ‘नमो ऐप’ के माध्यम से ऑनलाइन संवाद करते हुए, मोदी ने राज्य की महिलाओं से समूहों में बाहर निकल कर मतदान करने, गाने गाकर और थाली बजाकर लोकतंत्र के इस त्योहार को मनाने का आग्रह किया.
मोदी ने कहा, “इस बार, बिहार में दो दिवाली होने वाली है. सबसे पहले, लोगों ने जीएसटी के कारण नवरात्रि के पहले दिन दिवाली मनाई. अब, दिवाली 20 अक्टूबर को है, और हम उसे मनाने जा रहे हैं. लेकिन इस बार, बिहार 14 नवंबर को राजग की जीत का जश्न मनाने के मूड में है. इसमें बिहार की बहनें और बेटियां प्रमुख भूमिका निभाएंगी.” उन्होंने कहा, “नारी शक्ति मेरी सबसे बड़ी ताकत, ढाल और प्रेरणा है.” उन्होंने बिहार की सभी बहनों और माताओं से अपील की कि वे समूह में वोट डालने जाएं और लोकतंत्र का त्योहार मनाएं.
प्रधानमंत्री ने बिहार में भाजपा के बूथ कार्यकर्ताओं से 23 अक्टूबर को भाई दूज पर अपने बूथ की सभी ‘बहनों’ के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित करने और अपने-अपने क्षेत्रों की ‘लखपति दीदी’ और ‘ड्रोन दीदी’ को सम्मानित करने के लिए भी कहा. मोदी ने बिहार में भाजपा कार्यकर्ताओं से केंद्र और बिहार की नीतीश कुमार सरकार द्वारा शुरू की गई योजनाओं के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए हर घर जाने को कहा और “एकजुट एनडीए, एकजुट बिहार – इससे बनेगी सुशासन की सरकार” का नारा दिया.
मोदी ने भोजपुरी में कार्यकर्ताओं का अभिवादन करने के बाद कहा, “जब हर बूथ मजबूत होता है, तभी पार्टी जीतती है.” प्रधानमंत्री ने कहा, “हर बूथ कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में मोदी है.” उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकारी योजनाओं के बारे में मतदाताओं को उनकी ओर से गारंटी देने को कहा. उन्होंने कहा, “बिहार के बूथ कार्यकर्ताओं को अपने क्षेत्रों के परिवारों को विभिन्न सरकारी योजनाओं के वीडियो भी दिखाने और साझा करने चाहिए.” मोदी ने दावा किया कि आज बिहार का युवा ‘जंगल राज’ के दौर में क्या हुआ था, उससे अनजान है जब राज्य में नक्सलवाद फैला हुआ था. उन्होंने ज.ोर दिया कि युवाओं को इसके बारे में बताया जाना चाहिए.
उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) शासन के संदर्भ में कहा, “भाजपा कार्यकर्ताओं को बिहार भर में लगने वाली उन प्रदर्शनियों में युवाओं को ले जाना चाहिए, जिनमें ‘जंगल राज’ के दौरान हुए अत्याचारों को दिखाया गया है.” प्रधानमंत्री ने कहा, “उन लोगों को वापस सत्ता में आने का जोखिम नहीं ले सकते जो नक्सलवाद को फिर से सिर उठाने की अनुमति दे सकते हैं. यह बिहार के लोगों के वोटों की शक्ति है जिसने राज्य को राजद और कांग्रेस की बुरी नजरों से बचाया है.” भाजपा ने बुधवार को बिहार विधानसभा चुनावों के लिए 12 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची जारी की, जिसमें गायिका मैथिली ठाकुर को अलीनगर से और पूर्व आईपीएस अधिकारी आनंद मिश्रा को बक्सर से मैदान में उतारा गया है. बिहार की 243 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव दो चरणों में छह और 11 नवंबर को होने हैं. मतों की गिनती 14 नवंबर को होगी.