देशमुख्य समाचार

दिल्ली पुलिस ने राजकोट पहुंचकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला करने वाले से जुड़े लोगों से पूछताछ की

राजकोट: दिल्ली पुलिस की एक टीम ने शुक्रवार को गुजरात के राजकोट शहर पहुंचकर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर कथित तौर पर हमला करने के आरोप में गिरफ्तार स्थानीय निवासी राजेश सकारिया से जुड़े पांच लोगों से पूछताछ की। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

राजकोट के कोठारिया रोड इलाके में रहने वाले 41 वर्षीय सकारिया को दिल्ली पुलिस ने 20 अगस्त को राष्ट्रीय राजधानी में ‘जन सुनवाई’ कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री गुप्ता पर हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया था।

पुलिस ने अपनी प्रारंभिक जांच में पाया कि आॅटोरिक्शा चालक सकारिया कुत्तों से बहुत प्यार करता था और दिल्ली में सभी आवारा कुत्तों को पकड़कर आश्रय गृह में रखने के उच्चतम न्यायालय के हालिया आदेश से परेशान था।

पुलिस उपायुक्त (राजकोट जोन-2) जगदीश बांगरवा ने बताया, “दिल्ली आने के दौरान सकारिया अपने शहर के पांच लोगों के संपर्क में था।” उन्होंने कहा, “दिल्ली पुलिस की एक टीम राजकोट पहुंची और पांच लोगों से पूछताछ की। इसमें एक आॅटोरिक्शा चालक भी शामिल है, जिसने सकारिया को गूगल-पे के माध्यम से 2,000 रुपये भेजे थे। टीम उनसे पूछताछ के बाद रवाना हो गई है।”

डीसीपी ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने पूछताछ के बाद किसी को गिरफ्तार या हिरासत में नहीं लिया, लेकिन उसने सकारिया को पैसा हस्तांतरित करने वाले आॅटोरिक्शा चालक को नोटिस दिया है और उसे आगे की पूछताछ के लिए उनके समक्ष उपस्थित होने को कहा गया है।

राजकोट पुलिस ने अपनी प्रारंभिक जांच में पाया है कि सकारिया 19 अगस्त को आवारा कुत्तों पर उच्चतम न्यायालय के फैसले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में भाग लेने के लिए उज्जैन के रास्ते दिल्ली गया था। उसकी मां भानुबेन ने भी आवारा कुत्तों के प्रति उसके प्रेम के बारे में बताया और कहा कि वह दिल्ली में आवारा कुत्तों को लेकर हाल ही में आए उच्चतम न्यायालय के आदेश से परेशान था।

admin

Vedant Bhoomi is a trusted name in the real estate industry, dedicated to crafting sustainable, elegant, and high-quality living spaces. With a deep understanding of design, nature, and community living, we aim to create projects that inspire a harmonious and fulfilling lifestyle.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button