देशमुख्य समाचार

राजनीति में आये दो क्रिकेटर अलग-अलग कांग्रेस सरकारों में मंत्री बने

हैदराबाद: तेलंगाना मंत्रिमंडल में शुक्रवार को शामिल किये गए मोहम्मद अजहरुद्दीन कांग्रेस शासित किसी राज्य में मंत्री बनने वाले दूसरे क्रिकेटर हैं। वहीं, ऐसे पहले क्रिकेटर नवजोत ंिसह सिद्धू हैं जो पंजाब में मंत्री बने थे। कांग्रेस अकेली ऐसी पार्टी नहीं है जहां क्रिकेटरों ने राजनीति में ऊंचा मुकाम हासिल किया है। भाजपा और तृणमूल कांग्रेस जैसी पार्टियों ने भी क्रिकेटरों को सांसद और यहां तक कि मंत्री भी बनाया है।

कांग्रेस नेता और पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन ने मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी नीत सरकार में मंत्री पद की शपथ ली। अजहरुद्दीन ने अपना राजनीतिक सफर कांग्रेस के साथ शुरू किया और 2009 में उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से लोकसभा सदस्य चुने गए। हालांकि, वह राजस्थान के टोंक-सवाई माधोपुर निर्वाचन क्षेत्र से 2014 का लोकसभा चुनाव हार गए।

नवंबर 2023 में, तेलंगाना विधानसभा चुनाव से कुछ दिन पहले, अजहरुद्दीन को प्रदेश कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। उन्होंने नवंबर 2023 में राज्य विधानसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें शिकस्त का सामना करना पड़ा। अगस्त के अंतिम सप्ताह में तेलंगाना सरकार ने उन्हें राज्यपाल कोटे के तहत विधानपरिषद सदस्य (एमएलसी) मनोनीत किया। हालांकि, राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने उनके मनोनयन को अब तक मंज़ूरी नहीं दी है।

वहीं, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज सिद्धू, जिन्होंने अपनी राजनीतिक पारी की शुरूआत भाजपा से की थी, बाद में कांग्रेस में शामिल हो गए। वह 2017 में पंजाब के तत्कालीन मुख्यमंत्री अमंिरदर ंिसह के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में मंत्री बने। हालांकि, कांग्रेस की पंजाब इकाई के पूर्व अध्यक्ष (सिद्धू) पिछले कई महीनों से पार्टी के कार्यक्रमों और गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग नहीं ले रहे हैं। उन्हें 2022 के पंजाब विधानसभा चुनावों में शिकस्त का सामना करना पड़ा था।

सिद्धू 2004 में लोकसभा के लिए भी चुने गए और 2016 में भाजपा से राज्यसभा सदस्य रहे थे। कीर्ति आजाद, चेतन चौहान और गौतम गंभीर सहित कई अन्य पूर्व क्रिकेटरों ने भी अलग-अलग राजनीतिक दलों का दामन थामा। आजाद ने अपनी राजनीतिक पारी का आगाज भाजपा से किया था और वर्तमान में तृणमूल कांग्रेस की ओर से बर्धमान-दुर्गापुर लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

गंभीर, भाजपा में शामिल हुए और पार्टी के टिकट पर 2019 का लोकसभा चुनाव जीता था। हालांकि, उन्होंने 2024 का चुनाव नहीं लड़ा। वह वर्तमान में भारतीय (पुरुष) क्रिकेट टीम के मुख्य कोच हैं। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) का दामन थामने वाले एक अन्य भारतीय क्रिकेटर मनोज तिवारी वर्तमान में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के मंत्रिमंडल में युवा सेवा एवं खेल राज्य मंत्री हैं।
चेतन चौहान भी दो बार भाजपा सांसद रहे और उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल में मंत्री रहे थे। कोविड19 महामारी के दौरान उनका निधन हो गया।

admin

Vedant Bhoomi is a trusted name in the real estate industry, dedicated to crafting sustainable, elegant, and high-quality living spaces. With a deep understanding of design, nature, and community living, we aim to create projects that inspire a harmonious and fulfilling lifestyle.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button