देशमुख्य समाचार

ममता बनर्जी के मन में लोगों के लिए कोई ‘ममता’ नहीं : केंद्रीय मंत्री वर्मा

पश्चिम बंगाल में भाजपा विधायक मनोज उरांव पर बा­ढ़ राहत सामग्री बांटते समय हमला

बदायूं/सिलीगुड़ी/अलीपुरद्वार. केंद्रीय मंत्री बी एल वर्मा ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए मंगलवार को कहा कि भले ही उनका नाम ममता है, लेकिन उनके मन में लोगों के लिए कोई ‘ममता’ नहीं है. बी एल वर्मा ने बदायूं में संवाददाताओं से कहा, “पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी सरकार का नेतृत्व कर रही हैं. भले ही उनका नाम ममता है, लेकिन उनके मन में लोगों के लिए कोई ‘ममता’ नहीं है. पश्चिम बंगाल में हर दिन बहन-बेटियों के साथ बलात्कार और हत्या जैसे जघन्य अपराध होते हैं. माफी मांगने या खेद व्यक्त करने के बजाय, सरकार आरोपियों को बचाने में लगी हुई है. पश्चिम बंगाल में यह पहला हमला नहीं है; इससे पहले भी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कई कार्यकर्ताओं और नेताओं की हत्या हो चुकी है.”

वर्मा की यह टिप्पणी इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह भाजपा नेताओं – सांसद खगेन मुर्मू और विधायक शंकर घोष – पर पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में भीड़ द्वारा किए गए हमले के ठीक एक दिन बाद आई है. मालदा उत्तर से सांसद मुर्मू और सिलीगुड़ी से विधायक घोष पर जलपाईगुड़ी जिले के बा­ढ़ और भूस्खलन प्रभावित नागराकाटा इलाके के दौरे के दौरान भीड़ ने हमला कर दिया था.
वर्मा केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्री हैं.

हर नागरिक को सुरक्षा मिलनी चाहिए: रीजीजू

केंद्रीय मंत्री किरेन रीजीजू ने मंगलवार को कहा कि देश के प्रत्येक नागरिक को सुरक्षा प्रदान की जानी चाहिए. साथ ही उन्होंने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने पश्चिम बंगाल सरकार को नोटिस भेजकर राज्य के उत्तरी हिस्से में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसदों पर हुए हमलों पर रिपोर्ट मांगी है और अगर इसमें देरी हुई तो विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव के तहत कार्रवाई की जाएगी.

रीजीजू ने राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी और दार्जिलिंग से सांसद राजू बिष्ट के साथ उत्तर बंगाल के आपदा प्रभावित इलाकों का दौरा किया. उन्होंने कहा, ” मैं यहां बारिश और बा­ढ़ से हुए नुकसान का आकलन करने आया हूं. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से मैं प्रभावित परिवारों और अपने प्रियजनों को खोने वालों से मुलाकात करूंगा. नुकसान का आकलन करने के बाद मैं प्रधानमंत्री को जानकारी दूंगा.” उत्तर बंगाल में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन और बा­ढ़ में कम से कम 32 लोगों की मौत हो गई.
मालदा उत्तर से भाजपा सांसद खगेन मुर्मू और सिलीगुड़ी से विधायक शंकर घोष पर सोमवार को जलपाईगुड़ी जिले के बा­ढ़ और भूस्खलन प्रभावित नागराकाटा इलाके के दौरे के वक्त भीड़ ने हमला कर दिया था.

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री रीजीजू ने कहा, ” लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने एक नोटिस भेजकर पश्चिम बंगाल सरकार से सांसद और विधायक पर हमले की रिपोर्ट मांगी है. अगर इसमें देरी हुई तो विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव के तहत कार्रवाई की जाएगी. यह सिर्फ एक सांसद या विधायक की बात नहीं है, हर नागरिक को सुरक्षा दी जानी चाहिए.” भाजपा नेता अधिकारी ने दावा किया कि मुर्मू और घोष पर हमले के पीछे जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश (जेएमबी) जैसे आतंकवादी संगठनों का हाथ होने की आशंका है. उन्होंने कहा कि सभी अपराधियों और उन्हें उकसाने वालों का पता लगाने की प्रक्रिया जारी है.

पश्चिम बंगाल में भाजपा विधायक मनोज उरांव पर बा­ढ़ राहत सामग्री बांटते समय हमला

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक मनोज कुमार उरांव पर मंगलवार को अलीपुरद्वार में बा­ढ़ राहत सामग्री वितरित करते समय तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर हमला किया. इससे एक दिन पहले ही जलपाईगुड़ी जिले में भाजपा के दो वरिष्ठ नेताओं पर भीड़ ने हमला किया था.

इस घटना में घायल हुए उरांव ने दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं के एक समूह ने उन पर और उनके समर्थकों पर उस समय हमला किया, जब वे अपने निर्वाचन क्षेत्र कुमारग्राम में बा­ढ़ प्रभावित ग्रामीणों के बीच राहत सामग्री वितरित कर रहे थे. बाद में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया.

उरांव ने अस्पताल में कहा, ”बा­ढ़ प्रभावित लोगों की मदद करने की कोशिश करते समय, मुझे अचानक घेर लिया गया और मुझ पर हमला कर दिया गया. तृणमूल कांग्रेस के शासन में लोकतंत्र का यही हाल है.” हालांकि, तृणमूल कांग्रेस ने आरोपों से इनकार किया और उन्हें ‘निराधार’ बताया.

एक स्थानीय तृणमूल नेता ने कहा, ”आरोप निराधार हैं. मनोज उरांव ने ही सबसे पहले अपने इलाके में एक बुजुर्ग व्यक्ति पर हमला किया था.” भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई ने इस घटना की कड़ी निंदा की और सत्तारू­ढ़ तृणमूल कांग्रेस पर राज्य में ‘आतंक की राजनीति’ करने का आरोप लगाया.

पार्टी ने हमले के एक वीडियो के साथ ‘एक्स’ पर लिखा, ”जब भी हम उत्तर बंगाल में बा­ढ़ प्रभावित लोगों के साथ खड़े होते हैं, तृणमूल कांग्रेस अपना उत्पात मचाना शुरू कर देती है! ममता बनर्जी के राज में, संकटग्रस्त लोगों के साथ एकजुटता दिखाना भी गुनाह हो गया है! भाजपा विधायक मनोज कुमार उरांव, पार्टी कार्यकर्ताओं और केंद्रीय बलों पर हमला किया गया.” हालांकि, पीटीआई स्वतंत्र रूप से वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं कर सका.

भाजपा ने ‘एक्स’ पर कहा, ”तृणमूल कांग्रेस मानवता की भाषा नहीं समझती, उसे सिर्फ आतंक की राजनीति समझ आती है. जहां उत्तर बंगाल के लोग बा­ढ़ से हुई तबाही के बीच मदद का इंतज.ार कर रहे हैं, वहीं तृणमूल कांग्रेस डर और हिंसा फैलाने में व्यस्त है. तृणमूल की राजनीति का मतलब गुंडागर्दी, झूठ और नफरत के अलावा कुछ नहीं है.” भाजपा ने सोशल मीडिया पर घायल विधायक को अस्पताल ले जाते हुए और इलाके में कई क्षतिग्रस्त वाहनों की तस्वीरें भी साझा कीं.

admin

Vedant Bhoomi is a trusted name in the real estate industry, dedicated to crafting sustainable, elegant, and high-quality living spaces. With a deep understanding of design, nature, and community living, we aim to create projects that inspire a harmonious and fulfilling lifestyle.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button