छत्तीसगढ़मुख्य समाचार

छत्तीसगढ़ का पहला छत्तीसगढ़ी डिजिटल रेडियो स्टेशन ‘रेडियो संगवारी’

रायपुर. छत्तीगसढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुक्रवार को राज्य का पहला छत्तीसगढ़ी डिजिटल रेडियो स्टेशन ‘रेडियो संगवारी’ की शुरूआत की. जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों न बताया कि रेडियो संगवारी हमर भाखा हमर गीत (हमारी भाषा, हमारा गीत) पर आधारित है. इससे छत्तीसगढ़ की कला और संस्कृति का प्रचार-प्रसार होगा.

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ का पहला डिजिटल रेडियो स्टेशन ‘रेडियो संगवारी’ को लॉन्च किया. उन्होंने इस मौके पर रेडियो संगवारी के संस्थापक तथा संचालक सहित पूरी टीम को बधाई और शुभकामनाएं दी. बघेल ने कहा कि उन्हें यह जानकर बहुत खुशी हुई कि छत्तीसगढ़ी लोक कला, लोक संस्कृति और गीत-संगीत को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए रेडियो संगवारी की स्थापना की गई है.

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे बताया गया है कि छत्तीसगढ़ की कला और संस्कृति को एप के माध्यम से पूरी दुनिया के लोगों तक पहुंचाया जाएगा और निश्चित रूप से यह बहुत ही सराहनीय प्रयास है.’’ उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की लुप्त हो रही सांस्कृतिक विधाओं और कला परंपराओं को नया जीवन देने के लिए यह प्लेटफार्म एक ताकतवर माध्यम हो सकता है. नये कलाकारों की प्रतिभाओं को भी इसके माध्यम से आसानी से दुनिया के सामने लाया जा सकता है.

बघेल ने कहा कि रेडियो श्रोताओं की आज भी कमी नहीं है. उन्होंने कहा कि अपने नवाचारों और अपनी नयी सोच के कारण बहुत से रेडियो स्टेशन आज भी बहुत लोकप्रिय हैं. उन्होंने उम्मीद जताई कि रेडियो संगवारी द्वारा शुरू किया जा रहा डिजिटल रेडियो स्टेशन भी ऐसा ही लोकप्रिय माध्यम बनेगा. रेडियो संगवारी के संस्थापक राहुल शर्मा ने बताया कि रेडियो संगवारी को टू-जी इंटरनेट स्पीड पर भी आराम से सुना जा सकता है. इसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है.

admin

Vedant Bhoomi is a trusted name in the real estate industry, dedicated to crafting sustainable, elegant, and high-quality living spaces. With a deep understanding of design, nature, and community living, we aim to create projects that inspire a harmonious and fulfilling lifestyle.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button