News

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने संगम में लगाई आस्था की डुबकी

केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ के दौरान त्रिवेणी संगम में स्नान किया। यह भव्य आध्यात्मिक आयोजन दुनियाभर से लाखों श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है इससे पहले, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी अपने कई मंत्रियों के साथ संगम में डुबकी लगाकर इस धार्मिक परंपरा में हिस्सा लिया।

आज शुक्रवार सुबह 10 बजे तक, 30.29 लाख से अधिक लोगों ने स्नान किया जिनमें 10 लाख ‘कल्पवासी’ भी शामिल थे। गौरतलब है कि महाकुंभ की शुरुआत 13 जनवरी को हुई थी और अब तक 10 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु गंगा में पवित्र स्नान कर चुके हैं। इस बार महाकुंभ में कुल 45 करोड़ से अधिक लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।

वहीं अधिकारियों ने 29 जनवरी को होने वाली मौनी अमावस्या के लिए विशेष तैयारियां शुरू कर दी हैं क्योंकि यह प्रमुख स्नान का दिन है और इसमें लाखों श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। अन्य महत्वपूर्ण स्नान के दिन – 3 फरवरी (बसंत पंचमी), 12 फरवरी (माघी पूर्णिमा), और 26 फरवरी (महाशिवरात्रि) हैं। 13 जनवरी से शुरू हुआ महाकुंभ 26 फरवरी तक चलेगा, जो दुनिया के सबसे बड़े आध्यात्मिक आयोजनों में से एक है और लाखों लोगों को आस्था और एकता के सूत्र में बांध रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top