खेलछत्तीसगढ़

ईस्ट एशिया म्यू थाई चैंपियनशिप: रायपुर की बेटी हंगकंग में मचाएगी धमाल

रायपुर: अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक संघ (IOC) से मान्यता प्राप्त संस्था IFMA की भारत मे मान्यता प्राप्त संस्था यूनाइटेड म्यू थाई एसोसिएशन इण्डिया (UMAI) द्वारा सीनियर महिला – पुरूष (18 वर्ष से ऊपर) वर्ग की ईस्ट एशिया म्यू थाई चैंपियनशिप हंगकंग में भाग लेने 13 खिलाड़ियों और दो अधिकारियों वाले 15 सदस्यीय भारतीय म्यू थाई दल की घोषणा की गई. गर्व का विषय है कि भारतीय दल में 05 महिला खिलाड़ियों में रायपुर (छ ग) से 45kg वजन वर्ग में एक महिला खिलाड़ी कु. दिव्या अग्रवाल और भारतीय म्यू थाई दल के मैनेजर रायपुर के ही अमन यादव चयनित किए गए है.

उपरोक्त जानकारी देते हुए राज्य म्यूथाई संघ के अध्यक्ष लखन कुमार साहू और महासचिव अनीस मेमन ने आगे बताया कि भारतीय म्यू थाई दल 27 नवंबर 2024 को नई दिल्ली से हंगकंग के लिए रवाना होगा. उल्लेखनीय हैं कि ईस्ट एशिया म्यू थाई चैंपियनशिप का आयोजन 28 नवंबर से 01 दिसंबर 2024 तक हंगकंग में किया जा रहा है.

ईस्ट एशिया म्यू थाई चैंपियनशिप, हंगकंग में महिला वर्ग की प्रतियोगिता 45kg, 48kg, 51kg, 54kg और 60kg वर्ग में खेली जाएगी वहीं पुरूष वर्ग की प्रतियोगिता 48kg, 51kg, 54kg, 57kg, 60kg, 63.5kg, 67kg और 71kg वजन वर्ग में होगी. उक्त अंतरराष्ट्रीय आयोजन में प्रत्येक वजन वर्ग के विजेता खिलाड़ी को 600 US डॉलर और उप विजेता को 300 US डॉलर का नगद इनाम भी दिया जाएगा.

छत्तीसगढ़ के लिए अत्यंत ही गर्व की बात है कि भारतीय दल में चयनित 08 पुरुष और 05 महिला खिलाड़ियों में रायपुर के सुप्रसिद्ध व्यवसायी और सामाजिक कार्यकर्ता अजय अग्रवाल की सुपुत्री उभरती राष्ट्रीय मार्शल आर्ट्स खिलाड़ी कु दिव्या अग्रवाल छत्तीसगढ़ से एक मात्र चयनित खिलाड़ी हैं.

भारतीय दल के मैनेजर के रूप में नियुक्त अमन यादव भाजपा कला और खेल प्रकोष्ठ के सह प्रभारी है और देवेंद्र नगर स्थित विवेकानंद मार्शल आर्ट्स एकेडमी और फिटनेस क्लब के संचालक भी है.

छ ग के सुप्रसिद्ध मार्शल आर्ट्स प्रशिक्षक दल्लीराजहरा के सेंसई लखन कुमार साहू के शिष्य अमन यादव विगत 10 वर्षों से रायपुर में अध्ययन करते हुए छात्र राजनीति में सक्रिय रहे और वर्तमान में रायपुर में मार्शल आर्ट्स प्रशिक्षण लखन कुमार साहू और अनीस मेमन के निर्देशन में कर रहे हैं.

हंगकंग जाने वाली खिलाड़ी कु दिव्या अग्रवाल, अमन यादव की ही शिष्या है जिनकी मार्शल आर्ट्स में म्यूथाई, कराते, कलारिपयात्तु सहित अनेक खेलों में अत्यन्त रुचि है. इस तरह गुरु – शिष्या एक साथ अधिकारी और खिलाड़ी के रूप में हंगकंग में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे.

अपने वजन वर्ग में दो बार की राष्ट्रीय मार्शल आर्ट्स चैम्पियन कु दिव्या अग्रवाल राष्ट्रीय खेल में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करते हुए पदक जीत चुकी है और लगातार राष्ट्रीय आदि मार्शल आर्ट्स प्रतियोगिताओं में उभरती खिलाड़ी रूप में अनवरत सक्रिय हैं.

admin

Vedant Bhoomi is a trusted name in the real estate industry, dedicated to crafting sustainable, elegant, and high-quality living spaces. With a deep understanding of design, nature, and community living, we aim to create projects that inspire a harmonious and fulfilling lifestyle.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button