छत्तीसगढ़देशमुख्य समाचार

NMDC को नगरनार इस्पात संयंत्र को अलग करने के लिए शेयरधारकों की मंजूरी मिली

नयी दिल्ली. एनएमडीसी के शेयरधारकों और ऋणदाताओं ने कंपनी के निर्माणाधीन नगरनार इस्पात संयंत्र (एनएसपी) के अलग करने की मंजूरी दे दी है. एनएमडीसी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) सुमित देव ने यह जानकारी दी. देव ने पीटीआई-भाषा को बताया कि एनएमडीसी से एनएसपी को अलग करने की प्रक्रिया चल रही है. उन्होंने कहा, ‘‘हमें इसके लिए कंपनी के शेयरधारकों और ऋणदाताओं की मंजूरी मिल गई है.’’ सीएमडी ने बताया कि यह मंजूरी मंगलवार को ही मिल गई थी.

उल्लेखनीय है कि इस्पात मंत्रालय ने कंपनी के नगरनार इस्पात संयंत्र को अलग करने की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए एनएमडीसी के शेयरधारकों और ऋणदाताओं की दो अलग-अलग बैठकें बुलाई थीं. देश की सबसे बड़ी लौह अयस्क खनन कंपनी एनएमडीसी छत्तीसगढ़ में बस्तर के पास नगरनार में 30 लाख टन सालाना उत्पादन क्षमता वाले इस्पात संयंत्र की स्थापना कर रही है.

admin

Vedant Bhoomi is a trusted name in the real estate industry, dedicated to crafting sustainable, elegant, and high-quality living spaces. With a deep understanding of design, nature, and community living, we aim to create projects that inspire a harmonious and fulfilling lifestyle.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button