छत्तीसगढ़मुख्य समाचार

हमारी सरकार किसानों के साथ खड़ी है: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

भरोसे का सम्मलेन, जांजगीर-चांपा

रायपुर. आज 467 करोड़ की राशि के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास मल्लिकार्जुन खड़गे जी के हाथों हुआ.

पौने 2 लाख करोड़ के आसपास की राशि डायरेक्ट ट्रांसफर हुई है. कोई बीच का आदमी नहीं है, हमने लोगों की जेब में सीधे पैसे डाले.

इस साल हमने 107 लाख मीट्रिक टन धान किसानों से खरीदे. तीसरे दिन खाते में पैसे पहुंच जाते थे.
यह किसानों की सरकार है. इस साल 20 क्विंटल धान प्रति एकड़ खरीदेंगे.

हमारी सरकार किसानों के साथ खड़ी है.

23 लाख, 30 लाख, 36 लाख मीट्रिक टन धान की हमने नीलामी की थी.

कर्जमाफी, धान खरीदी का वादा हमने निभाया. विपरीत से विपरीत परिस्थितियों में हमने वादा निभाया.

कर्ज माफी और धान खरीदी का जो वादा हमने किया था, उसे निभाया है.

7 दिन बाद 20 अगस्त को राजीव गांधी किसान न्याय योजना की अगली किश्त किसानों के खातों में आएगी

छत्तीसगढ़ पूरे देश में इकलौता राज्य है जहां मजदूरों को भी 7 हजार रुपए की सालाना सहायता राशि दी जा रही है

13 लाख परिवार से हम तेंदूपत्ता 4000 रुपए प्रति मानक बोरा खरीद रहे हैं.

हमारे प्रदेश में किसान बढ़के अब 26 लाख हो गए हैं.

हमने 1 लाख 22 हजार बेरोजगारों को 112 करोड़ रुपए बेरोजगारी भत्ता दिया.
पूरे देश में गोबर कहीं नहीं खरीदा जाता लेकिन हमारे छत्तीसगढ़ में हम 2 रुपए प्रति किलो में गोबर खरीद रहे हैं.

42 लाख परिवारों को हम बिजली बिल हाफ योजना का लाभ दे रहे हैं. 3800 करोड़ रुपए का लाभ मिला है.

हमारी सरकार में छत्तीसगढ़ में ऐसा कोई वर्ग नही जिसको जिसकों हमने फायदा नही पहुँचाया है,सब को फायदा…..मजदूरों से लेकर किसानों को सीधा पैसा पहुंच रहा है
अब हम हर ब्लॉक में जैतखाम बनाएंगे. ग्राम पंचायत के माध्यम से सरपंच इसका निर्माण करवाएंगे.

हम सभी को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं. ऐसा कोई समाज नहीं है जो यह कह सके कि सरकार ने हमें जमीन नहीं दी है, या जमीन में भवन निर्माण के लिए पैसे नहीं दिए है.
हमने छत्तीसगढ़ के सभी वर्गों और समाज के संरक्षण और उन्हें आगे बढ़ाने का काम किया है.

छत्तीसगढ़ की परंपरा और संस्कृति को आज एक नई पहचान मिली है. रामायण महोत्सव, राष्ट्रीय आदिवासी महोत्सव, युवा महोत्सव जैसे आयोजन हम कर रहे हैं.

खेती किसानी की तरफ लोग लौट रहे हैं. 12 लाख से बढ़कर अब 26 लाख किसान प्रदेश में राजीव गांधी किसान न्याय योजना से जुड़े हैं. धान के साथ अन्य फसलों को भी योजना के दायरे में लाया गया है

छत्तीसगढ़ इकलौता प्रदेश है जहां गोबर खरीदी की जा रही है

किसान, मजदूर, गरीब, महिला, युवा सभी वर्गों के उत्थान का कार्य हमारी सरकार कर रही है
छत्तीसगढ़ के सभी वर्गों और समाज के संरक्षण और उन्हें आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं.
प्रथम महिला सांसद मिनीमाता का निर्वाचन क्षेत्र जांजगीर-चांपा रहा है.

हम यहां 25 एकड़ में मेडिकल कॉलेज बना रहे हैं, इस मेडिकल कॉलेज का नाम मिनीमाता के नाम से जाना जाएगा.
हमने छत्तीसगढ़ के किसानों, मज़दूरों कर्मचारियों सभी के हित मे कार्य किया

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा…

5 साल पूर्व किसानों की हालत खराब थी भ्रष्टाचार एवं कमीशन खोरी का बोलबाला था. हमने किसानों की स्थिति को मजबूत बनाया. बिना किसी बिचौलियों के किसानों के खाते में पैसा सीधे अंतरित किया जा रहा है.

हमने 107 लाख मैट्रिक टन धान किसानो से खरीदा है.

हमने किसानों से कर्जा माफी का वादा किया था और उस वादे को निभाया.

पूर्व सरकार में बेरोजगारी भत्ता केवल 300 रूपये मिलता था हमने 1 लाख 22 हजार बेरोजगारो को 112 करोड रुपए दिए.

42 लाख परिवारों को बिजली बिल हाफ योजना का लाभ मिल रहा है.

हमारी सरकार ने आम जनता को अधिकार संपन्न बनाने का कार्य किया.

सांस्कृतिक क्षेत्र में भी हमारी सरकार ने देवगुड़ी योजना, राम वन गमन पर्यटन परिपथ आदि योजनाओं के माध्यम से सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने का कार्य कर रही है.

admin

Vedant Bhoomi is a trusted name in the real estate industry, dedicated to crafting sustainable, elegant, and high-quality living spaces. With a deep understanding of design, nature, and community living, we aim to create projects that inspire a harmonious and fulfilling lifestyle.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button