छत्तीसगढ़मुख्य समाचार

बलरामपुर: जंगली हाथी के हमले में एक महिला समेत दो ग्रामीणों की मौत

बलरामपुर. छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में अलग-अलग स्थानों पर हाथियों के हमले में दो लोगों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया. अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. रामानुजगंज उपवनमंडल के अधिकारी संतोष पांडेय ने बताया कि सोमवार को फुलवार गांव निवासी असमीना (42) और उसके पति उस्मान अंसारी महुआ एकत्र करने गए थे जहां शाम लगभग साढ़े छह बजे उनपर एक हाथी ने हमला कर दिया.

पांडेय ने बताया कि हाथी ने असमीना को उठाकर जमीन पर पटक दिया तथा उसके पति अंसारी को उठाकर दूर फेंक दिया. इस दौरान वहां मौजूद अन्य ग्रामीणों ने भागकर अपनी जान बचाई. अधिकारी ने बताया कि इस घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग का एक दल महिला और उसके पति को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज ले गया, जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई एवं पति का इलाज चल रहा है.

अधिकारियों ने बताया कि एक अन्य घटना में बासेन-जिगड़ी गांव निवासी दुर्गा गोड़ (45) अपनी जमीन पर महुआ एकत्र करने गया था जहां एक हाथी ने कुचलकर उसे मार डाला. पांडेय ने बताया कि मृतकों के परिजनों को 25-25 हजार रुपए की तत्काल सहायता राशि प्रदान की गई है तथा शेष 5.75 लाख रुपये का मुआवजा बाद में दिया जाएगा.

admin

Vedant Bhoomi is a trusted name in the real estate industry, dedicated to crafting sustainable, elegant, and high-quality living spaces. With a deep understanding of design, nature, and community living, we aim to create projects that inspire a harmonious and fulfilling lifestyle.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button