देशमुख्य समाचार

इंदौर जा रही एअर इंडिया की उड़ान इंजन में ‘आग का संकेत’ मिलने के बाद दिल्ली लौटी

नयी दिल्ली. इंदौर जा रहा एअर इंडिया का एक विमान रविवार को उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद पायलट को विमान के दाहिने इंजन में ”आग का संकेत” मिलने के बाद दिल्ली लौट आया. विमानन कंपनी ने यह जानकारी दी. सूत्रों ने बताया कि दिल्ली में आपात स्थिति में उतरने से पहले विमान 30 मिनट से अधिक समय तक आसमान में चक्कर लगाता रहा.

‘एअर इंडिया’ ने एक बयान में बताया कि ए30 नियो विमान के एक इंजन को बंद कर दिया गया और विमान दिल्ली हवाई अड्डे पर सुरक्षित तरीके से उतर गया. एक सूत्र ने बताया कि विमान सुबह करीब सवा छह बजे आपात स्थिति में उतरा और उसमें 90 से अधिक लोग सवार थे. विमान की जांच के लिए उसे फिलहाल उड़ान भरने से रोक दिया गया है.

टाटा समूह के स्वामित्व वाली विमानन कंपनी ने बिना कोई अतिरिक्त जानकारी दिए कहा, ”31 अगस्त को इंदौर जा रही उड़ान संख्या एआई2913, उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद वापस दिल्ली लौट आई, क्योंकि चालक दल को दाहिने इंजन में आग का संकेत मिला.” कंपनी ने बताया कि तय मानकों के अनुसार चालक दल ने इंजन बंद कर दिया और विमान को दिल्ली वापस लाया गया, जहां वह सुरक्षित रूप से उतरा.

विमानों की उड़ान पर नजर रखने वाली वेबसाइट ‘फ्लाइटरडार24 डॉट कॉम’ पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, ए320 नियो विमान से संचालित यह उड़ान दिल्ली में वापस उतरने से पहले 30 मिनट से अधिक समय तक आसमान में चक्कर लगाती रही. एअर इंडिया ने बताया कि इस घटना की सूचना नागर विमानन महानिदेशालय को दे दी गई है. हाल के दिनों में एअर इंडिया के विमानों में तकनीकी समस्याओं के कई मामलेइ सामने आए हैं.

admin

Vedant Bhoomi is a trusted name in the real estate industry, dedicated to crafting sustainable, elegant, and high-quality living spaces. With a deep understanding of design, nature, and community living, we aim to create projects that inspire a harmonious and fulfilling lifestyle.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button