छत्तीसगढ़मुख्य समाचार

रमेन डेका ने छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के रूप में शपथ ली

रायपुर. रमेन डेका ने बुधवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित राजभवन में आयोजित समारोह में प्रदेश के 10वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली. पूर्व लोकसभा सदस्य और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय सचिव रहे 70 वर्षीय डेका ने मौजूदा राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन का स्थान लिया है. हरिचंदन पिछले वर्ष फरवरी में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल नियुक्त हुए थे. छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने डेका को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. उन्होंने अंग्रेजी में, ईश्वर के नाम पर शपथ ली.

शपथ लेने के बाद संवाददाताओं से उन्होंने कहा कि वह राज्य और केंद्र सरकार के बीच मध्यस्थ की भूमिका निभाएंगे और छत्तीसगढ़ के विकास के लिए काम करेंगे. राज्यपाल ने कहा, ” मैं छत्तीसगढ़ का राज्यपाल बनकर खुश हूं. मैं देखूंगा कि छत्तीसगढ़ एक विकसित राज्य बनने की दिशा में आगे बढ़े और इसके लिए मैं केंद्र और राज्य सरकार के बीच मध्यस्थ की भूमिका निभाऊंगा.” उन्होंने कहा कि असम (उनके गृह राज्य) और छत्तीसगढ़ के बीच लंबे समय से संबंध हैं तथा वह इस संबंध को और मजबूत करने का प्रयास करेंगे.

डेका ने कहा, ”हमारे (छत्तीसगढ़ और असम) सामने एक जैसी समस्याएं हैं. मैं सबसे पहले छत्तीसगढ़ की भू-राजनीतिक स्थिति, जनसांख्यिकी और भूगोल को समझने की कोशिश करूंगा, फिर विभिन्न विषयों पर अपने विचार व्यक्त करूंगा.” इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, राज्य के मंत्री और वरिष्ठ नौकरशाह उपस्थित थे.

असम के निवासी डेका दो बार- 2009 और 2014 में लोकसभा के लिए चुने गए थे. भाजपा के संस्थापक सदस्यों में से एक डेका ने भाजपा में राष्ट्रीय सचिव के पद पर तथा पार्टी की असम इकाई के अध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया. छत्तीसगढ़ का राज्यपाल नियुक्त होने के बाद डेका मंगलवार को राजधानी रायपुर पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह, राज्य मंत्रिमंडल के सदस्यों और वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया. इस दौरान डेका ने कहा कि वह छत्तीसगढ़ में विकास को नये स्तर पर पहुंचाने के लिए काम करेंगे और केंद्र तथा राज्य के बीच सूत्रधार की भूमिका निभाएंगे, ताकि प्रदेश का विकास तेजी से हो सके.

admin

Vedant Bhoomi is a trusted name in the real estate industry, dedicated to crafting sustainable, elegant, and high-quality living spaces. With a deep understanding of design, nature, and community living, we aim to create projects that inspire a harmonious and fulfilling lifestyle.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button