देशमुख्य समाचार

प्रभावी विपक्ष बनने के लिए कांग्रेस को मुझसे ट्यूशन लेनी चाहिए : नड्डा

नयी दिल्ली. राज्यसभा में सदन के नेता जे. पी. नड्डा ने मंगलवार को कांग्रेस सदस्यों पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रभावी विपक्ष बनने के लिए उन्हें ट्यूशन लेनी चाहिए. इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस अगले कुछ दशकों तक सत्ता से बाहर रहेगी.
भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने विपक्ष पर ‘अराजक’ होने का भी आरोप लगाया और कहा कि राज्यसभा में सभापति की अनुमति से बोल रहे सदस्यों को बाधित करना लोकतंत्र नहीं है. नड्डा ने यह टिप्पणी सदन में सुरक्षार्किमयों की कथित तैनाती पर विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा आपत्ति जताने के बाद की. विपक्ष बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण सहित कई मुद्दों को लेकर संसद में हंगामा कर रहा है.

नड्डा ने कहा, ”उपसभापति जी आज का दिन बहुत ऐतिहासिक दिन है, क्योंकि राज्यसभा में आपने जो व्यवस्था दी है वह हमेशा अंकित रहेगी, रिकॉर्ड में रहेगी और राज्यसभा को आगे चलाने के लिए संदर्भ का काम करेगी. आपने अपनी व्यवस्था से दूध का दूध और पानी का पानी कर दिया है.” विपक्ष के हंगामे के बीच नड्डा ने कहा, ”मैं यहां से बोल रहा हूं… मेरे बगल में आकर खड़ा होकर कोई नारे लगाएगा तो यह लोकतंत्र नहीं है.”

उन्होंने कहा, ”मैं इन लोगों को कई बार कह चुका हूं कि मैं 40 साल से ज्यादा विपक्ष में रहा हूं, मुझसे ट्यूशन ले लीजिए. मैं बता दूंगा कि विपक्ष को किस तरह से व्यवहार करना होता है. अभी आप नए-नए हैं, अभी केवल 10 साल ही हुए (विपक्ष में) हैं, अभी 30-40 साल और रहना है विपक्ष में.” नड्डा ने कहा, ”अगर आप लाठी भांजे और आपकी लाठी मेरी नाक पर लगे तो आपका लोकतंत्र वहीं खत्म हो जाता है, जब मेरी नाक पर चोट लगती है. आपको यह समझना होगा. इसलिए मैं बोलना चाहता हूं कि उनका लोकतंत्र वहीं समाप्त हो जाता है जब वे अपने स्थान को छोड़कर, सत्ता पक्ष के किसी ऐसे व्यक्ति को जिसे बोलने का अधिकार है, उसे बाधित करते हैं, उसके बगल में नारे लगाते हैं.”

admin

Vedant Bhoomi is a trusted name in the real estate industry, dedicated to crafting sustainable, elegant, and high-quality living spaces. With a deep understanding of design, nature, and community living, we aim to create projects that inspire a harmonious and fulfilling lifestyle.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button