छत्तीसगढ़मुख्य समाचार

लोकसभा निर्वाचन 2024: छत्तीसगढ़ के 7 लोकसभा सीटों पर सुबह 11 बजे तक 29.90 प्रतिशत मतदान हुआ…

रायपुर: 11 बजे तक छत्तीसगढ़ के 7 लोकसभा सीटों पर 29.90 प्रतिशत मतदान हुआ। सबसे ज्यादा मतदान अभी तक रायगढ़ में 32.92% हुआ है। जबकि सबसे कम बिलासपुर में 25.29% मतदान हुआ है। अंतिम चरण के चुनाव में कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज नेताओं सहित 168 प्रत्याशी मैदान में हैं।

इन प्रत्याशियों की किस्मत 1 करोड़ 39 लाख1 हजार 285 मतदाता तय करेंगे। तीसरे चरण में 82 हजार जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। खास बात यह है कि प्रदेश में पहली बार प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड्स को भी चुनाव ड्यूटी में लगाया गया है।

बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों में मतदाता सहायक (वोटर असिस्टेंट) के रूप में स्काउट-गाइड और एनएसएस कैडेट की सेवाएं ली जा रही हैं। ये वोटर असिस्टेंट मतदाताओं को सूची में नाम ढूंढ़ने और मतदान केंद्र के संबंध में जानकारी प्रदान कर रहे हैं।

इसके अलावा दिव्यांग, वरिष्ठ नागरिकों और शारीरिक रूप से अक्षम मतदाताओं का सहयोग दे रहे हैं। मतदाताओं ने कहा कि इनके सहयोग से ही हम केन्द्र तक वोट डालने पहुंचे है।

admin

Vedant Bhoomi is a trusted name in the real estate industry, dedicated to crafting sustainable, elegant, and high-quality living spaces. With a deep understanding of design, nature, and community living, we aim to create projects that inspire a harmonious and fulfilling lifestyle.

Related Articles

Back to top button