देशमुख्य समाचार

तमिलनाडु भारत के औद्योगिक कार्यबल का केंद्र है: स्टालिन

चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य, भारत के औद्योगिक कार्यबल के केंद्र के रूप में उभरा है और यह उपलब्धि द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) सरकार के प्रयासों के कारण संभव हुई है। स्टालिन ने उनके नेतृत्व वाली सरकार के प्रदर्शन की आलोचना करने वाले अपने राजनीतिक विरोधियों को भी आड़े हाथ लिया।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के उद्योगों के वार्षिक सर्वेक्षण 2023-24 के परिणामों से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और अन्नाद्रमुक महासचिव एडप्पादी के पलानीस्वामी को चुप हो जाना चाहिए था, जो उनकी सरकार की आलोचना कर रहे थे।

स्टालिन ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘सर्वेक्षण (परिणाम) केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा अमित शाह और पलानीस्वामी को दिया गया एक उचित जवाब है, जो द्रमुक शासन की आलोचना करते हैं।’’ राज्य के उद्योग मंत्री टी आर बी राजा द्वारा इस विषय पर पहले की गई पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि द्रमुक सरकार ने यह उपलब्धि शुरू की गई परियोजनाओं, बेहतर कानून-व्यवस्था, व्यापार करने के लिए माहौल में सुधार, निर्बाध बिजली और परिवहन सुविधाओं जैसे बुनियादी ढांचे का निर्माण और युवा पीढ़ी को काम के लिए आवश्यक कौशल प्रदान करने के कारण हासिल की है। स्टालिन ने कहा, ‘‘हम द्रविड़वाद के अनुसार जीते हैं! द्रविड़वाद हमें ऊपर उठाता है और सभी को जीने में मदद करता है।’’ उन्होंने कहा कि द्रविड़ मॉडल शासन की उपलब्धियों का इतिहास बनना जारी रहेगा।

admin

Vedant Bhoomi is a trusted name in the real estate industry, dedicated to crafting sustainable, elegant, and high-quality living spaces. With a deep understanding of design, nature, and community living, we aim to create projects that inspire a harmonious and fulfilling lifestyle.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button