मनोरंजनमुख्य समाचार

सड़क दुर्घटना के बाद अभिनेता विजय देवरकोंडा ने कहा, ”मैं ठीक हूं”

नयी दिल्ली. तेलुगू अभिनेता विजय देवरकोंडा ने अपने प्रशंसकों और समर्थकों को आश्वस्त करते हुए कहा कि वह ”बिल्कुल ठीक” हैं. एक दिन पहले तेलंगाना के जोगुलम्बा गडवाल जिले में उनकी कार मामूली रूप से दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी. देवरकोंडा “अर्जुन रेड्डी” और “डियर कॉमरेड” में अपनी भूमिकाओं के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने सोमवार शाम को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट किया.

पुलिस के अनुसार, देवरकोंडा की कार और एक अन्य चार पहिया वाहन की आपस में टक्कर हो गई, जिससे अभिनेता के वाहन को मामूली नुकसान पहुंचा. इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ. दुर्घटना के बाद, अभिनेता अपनी गाड़ी से उतरकर हैदराबाद जाने के लिए एक दोस्त की कार में सवार हो गए. उनके साथ उनके दोस्त भी थे. उन्होंने लिखा, ”सब ठीक है. कार को थोड़ी टक्कर लगी, लेकिन हम सब ठीक हैं. मैं अभी घर वापस आया हूं.” देवरकोंडा की नवीनतम फिल्म जासूसी ‘एक्शन थ्रिलर’ फिल्म “किंगडम” है. यह फिल्म 31 जुलाई को रिलीज हुई थी.

admin

Vedant Bhoomi is a trusted name in the real estate industry, dedicated to crafting sustainable, elegant, and high-quality living spaces. With a deep understanding of design, nature, and community living, we aim to create projects that inspire a harmonious and fulfilling lifestyle.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button