देशमुख्य समाचार

बिहार चुनाव: भाकपा (माले) लिबरेशन ने 20 उम्मीदवारों की सूची जारी की

पटना: बिहार में ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस) गठबंधन के घटक दल भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को 20 उम्मीदवारों की सूची जारी की जिसमें पार्टी के सभी 12 मौजूदा विधायकों को टिकट दिए गए हैं।

पार्टी ने उन सीट पर नए चेहरे उतारे हैं, जिन पर वह 2020 के विधानसभा चुनावों में जीत हासिल नहीं कर पाई थी। पिछले विधानसभा चुनावों में वाम दल ने 19 सीट पर चुनाव लड़ा था और इनमें से 12 पर जीत हासिल की थी। भाकपा (माले) लिबरेशन के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने उम्मीदवारों की सूची जारी करने के बाद ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘हमने गठबंधन की भावना को बनाए रखा है। हालांकि हम अधिक सीट के हकदार थे लेकिन हमने आखिरकार मात्र 20 विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ने का फैसला किया। हम इस बार कम से कम 24 सीट पर चुनाव लड़ना चाहते थे लेकिन ऐसा हो नहीं सका।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे पूरा विश्वास है कि ‘महागठबंधन’ भारी बहुमत से चुनाव जीतेगा। लोग राजग (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) सरकार से उकता चुके हैं।’’ उन्होंने बताया कि जिन उम्मीदवारों की सीट पर छह नवंबर को पहले चरण में मतदान होना है, उन सभी ने पहले ही अपने नामांकन पत्र दाखिल कर दिए हैं।

प्रथम चरण में पार्टी के 14 उम्मीदवार हैं, जबकि दूसरे चरण में छह उम्मीदवार हैं। इस बार पार्टी ने भोरे (अनुसूचित जाति) सीट से पूर्व उम्मीदवार जितेंद्र पासवान की जगह धनंजय को प्रत्याशी बनाया है। धनंजय जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ (जेएनयूएसयू) के अध्यक्ष रह चुके हैं।

पार्टी ने अपनी उम्मीदवार सूची दो चरणों में जारी की है। पहले चरण में भोरे (धनंजय), जीरादेई (अमरजीत कुशवाहा), दरौलीझ्रएससी (सत्यदेव राम), दरौंदा (अमरनाथ यादव), कल्याणपुरझ्रएससी (रंजीत कुमार राम), वारिसनगर (फूलबाबू ंिसह), राजगीरझ्रएससी (विश्वनाथ चौधरी), दीघा (दिव्या गौतम), फुलवारीझ्रएससी (गोपाल रविदास), पालीगंज (संदीप सौरभ), आरा (क्यामुदीन अंसारी), अगिआंवझ्रएससी (शिव प्रकाश रंजन), तरारी (मदन ंिसह) और डुमरांव (अजीत कुमार ंिसह) की सूची जारी गई जबकि दूसरे चरण में सिकटा (वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता), पिपरा (अनिल कुमार), बलरामपुर (महबूब आलम), करकट (अरुण ंिसह), अरवल (महानंद ंिसह) और घोसी (राम बली ंिसह यादव) की सूची जारी हुई। बिहार में 243 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव छह और 11 नवंबर को होंगे और मतों की गिनती 14 नवंबर को होगी।

admin

Vedant Bhoomi is a trusted name in the real estate industry, dedicated to crafting sustainable, elegant, and high-quality living spaces. With a deep understanding of design, nature, and community living, we aim to create projects that inspire a harmonious and fulfilling lifestyle.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button