छत्तीसगढ़मुख्य समाचार

कांग्रेस पिछड़े वर्गों की जनगणना चाहती है, इससे उनके कल्याण के लिए कदम उठाने में मदद मिलेगी: खरगे

कोड़ातराई. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को कहा कि उनकी पार्टी पिछड़े वर्गों की जनगणना चाहती है क्योंकि इस कदम से उनकी स्थिति के बारे में सटीक जानकारी मिलेगी और उनके कल्याण के लिए उपाय करने में मदद मिलेगी. उन्होंने कांग्रेस पर देश को विभाजित करने की कोशिश करने का आरोप लगाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना की और कहा कि उनका ‘खेल’ 2024 में जारी नहीं रहेगा क्योंकि देश के लोग जागरूक हो गए हैं.

चुनावी राज्य छत्तीसगढ. के रायगढ. जिले के कोड़ातराई गांव में कांग्रेस सरकार के ‘भरोसे का सम्मेलन’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खरगे ने भाजपा और आरएसएस पर ‘महिला विरोधी विचारधारा’ अपनाने का भी आरोप लगाया और कहा, ” क्या भाजपा को महिलाओं, पिछड़ों की चिंता है, अगर है तो उन्हें महिला आरक्षण पर कानून लागू करना चाहिए.”

खरगे ने कहा, ”उनका (भाजपा) कहना है कि कांग्रेस ने महिला आरक्षण बिल का विरोध किया था. किसने (संविधान में) संशोधन लाया और पंचायत निकायों में महिलाओं के लिए आरक्षण सुनिश्चित किया? वह कांग्रेस ही थी.” खरगे ने आरोप लगाया कि चाहे जनसंघ हो, भाजपा हो या आरएसएस, उनकी विचारधारा ‘महिला विरोधी’ रही है. उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग नहीं चाहते कि महिलाएं आगे आएं.

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि यदि वे महिलाओं, पिछड़े वर्गों और गरीबों के बारे में चिंतित हैं तो उन्हें संसद की मौजूदा संख्या में ही महिला आरक्षण पर कानून लागू करना चाहिए. उन्होंने दावा किया कि यह 2034 से पहले लागू नहीं किया जाएगा. खरगे ने कहा, ”हम पिछड़े वर्गों की जनगणना चाहते हैं क्योंकि इससे यह जानकारी सामने आएगी कि उनमें से कितने बहुत पिछड़े हैं, उनमें से कितने साक्षर हैं, कौन आर्थिक रूप से पिछड़े हैं, कितने अनुसूचित जाति और जनजातियों से हैं आदि. जनगणना से इन सभी विवरणों का खुलासा होगा और हम उनके कल्याण के लिए उपाय करने में सक्षम होंगे.”

उन्होंने कहा, ”इन सभी बातों के लिए हम मांग कर रहे हैं कि पिछड़े वर्गों और गरीब लोगों की जनगणना होनी चाहिए.” खरगे ने कहा, ”यह (जातिगत जनगणना) कर्नाटक में पहले से ही तैयार है लेकिन सार्वजनिक नहीं हुआ था. पर, अब इसे सामने लाया जाएगा. बिहार में इसे दो-तीन दिन पहले ही जारी किया गया. लेकिन मोदी साहब कहते हैं कि विपक्ष देश को बांटना चाहता है और महिलाओं का अधिकार छीनना चाहता है. मोदी जी अब लोग जागरूक हो गए हैं. मोदी साहब को पता होना चाहिए कि वह 2014 में चुने गए थे और फिर 2019 में गलती से चुने गए. यह खेल आगे जारी नहीं रहेगा. क्योंकि अब हर समुदाय जागरूक हो गया है.”

कांग्रेस नेता ने कहा, ”हमने देश की एकता की रक्षा के लिए लड़ाई लड़ी. इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने एकता के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया. राहुल गांधी ने पैदल मार्च निकाला और पिछड़ों के लिए लड़ाई लड़ी.” उन्होंने कहा, ”हमने ओबीसी को प्रतिनिधित्व दिया है. कांग्रेस के चार में से तीन मुख्यमंत्री ओबीसी हैं.” प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को छत्तीसगढ. में अपनी रैली के दौरान जाति जनगणना की वकालत करने को लेकर कांग्रेस की आलोचना की थी और पार्टी पर देश को नष्ट करने के लिए हिंदुओं को विभाजित करने की कोशिश करने का आरोप लगाया था.

खरगे ने प्रधानमंत्री मोदी को ‘झूठों का सरदार’ भी कहा और उन पर झूठ बोलने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने छत्तीसगढ. का दौरा किया लेकिन ‘जल-जंगल-जमीन’ के बारे में नहीं कहा, बल्कि वह राज्य सरकार को गाली देते रहे. खरगे ने कहा, ”मोदी जी ने कहा कि राज्य सरकार गोबर खरीद में भ्रष्टाचार कर रही है. यह भाजपा ही है जो गाय के नाम पर भ्रष्टाचार करती है. मोदी जी को यह बर्दाश्त नहीं हो रहा है कि भूपेश बघेल सरकार किस तरह से कुटीर उद्योगों को समर्थन दे रही है.

छत्तीसगढ. सरकार ने लोगों को 1.75 लाख करोड़ रुपये दिए हैं. उसने 40 लाख लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है और पांच वर्षों में लोगों की आय में 38 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. भाजपा ने राज्य में 15 साल तक शासन किया लेकिन वह नहीं कर पाई जो कांग्रेस ने पांच साल में किया है.” उन्होंने कहा, ”बघेल सरकार की तारीफ करने के बजाय मोदी साहब उन्हें गाली देते हैं.” कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ”जो काम छत्तीसगढ. में हुए वो गुजरात में कभी नहीं हुए. यदि आप गुजरात मॉडल स्वीकार करते हैं, तो आपको नुकसान होगा, यदि आप छत्तीसगढ. मॉडल स्वीकार करते हैं तो आप सुरक्षित रहेंगे.” उन्होंने लोगों से हर घर का दौरा करने और कांग्रेस सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताने का आग्रह किया.

खरगे ने कहा, ”मोदी जी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आउटसोर्सिंग के जरिए चल रही है. ऐसे हम नहीं हैं, आउटसोर्सिंग तो उन्होंने की है. अडानी और अन्य बड़े लोग केंद्र में भाजपा सरकार चला रहे हैं. हमारे पास लाखों पार्टी कार्यकर्ता और नेता हैं जो हमारी पार्टी चला रहे हैं.” उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर केंद्रीय जांच एजेंसियों का इस्तेमाल कर गैर-भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को धमकी देने का आरोप लगाया.

खरगे ने कहा, ”भाजपा ईडी, आईटी और सीबीआई का दुरुपयोग कर रही है. अगर आपको देश चलाने के लिए सीबीआई और ईडी की जरूरत है तो आपकी (प्रधानमंत्री मोदी) जरूरत नहीं है.” उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, ”भाजपा की गारंटी लोगों को परेशान करना है, जबकि कांग्रेस की गारंटी रोजगार पैदा करना, राशन उपलब्ध कराना और किसानों के लिए समर्थन मूल्य बढ.ाना है.” कांग्रेस नेता ने कहा, ”मैं मोदी जी से अनुरोध करता हूं कि वह एक बार सार्वजनिक सभा को कम करके मणिपुर का दौरा करें क्योंकि राज्य पिछले छह महीनों से दंगों का गवाह बन रहा है. मणिपुर पर मोदी जी चुप क्यों हैं? उनमें वहां जाने की हिम्मत क्यों नहीं है? उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि मोदी जी हिम्मत खो चुके हैं.” उन्होंने कहा कि भारत के दक्षिणी हिस्से के दरवाजे भाजपा के लिए बंद कर दिए गए हैं.

खरगे ने कहा, ”केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में भाजपा सत्ता में नहीं है और आगामी चुनाव में कांग्रेस तेलंगाना में जीत हासिल करने जा रही है. दक्षिण भारत के लोग कह रहे हैं कि अब भाजपा को वहां नहीं चुना जाना चाहिए.” कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनके मंत्रिमंडल के सदस्य भी मौजूद थे.
दिल्ली आप सिंह

admin

Vedant Bhoomi is a trusted name in the real estate industry, dedicated to crafting sustainable, elegant, and high-quality living spaces. With a deep understanding of design, nature, and community living, we aim to create projects that inspire a harmonious and fulfilling lifestyle.

Related Articles

Back to top button