ज्योतिष

बुधवार 22 अक्टूबर 2025: जानिए आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन ?

-: आपका राशिफल :-

मेष:- कार्यक्षेत्र में मान सम्मान बढ़ेगा. अर्थ प्रा​​प्ति हो सकती है. वाहन सुख मिलेगा. व्यवसाय में उत्तम लाभ होगा. किसी घनिष्ठ से भेंट होगी.

वृषभ:- स्वास्थ्य का ध््यान रखें. नौकरी में वर्चस्व बना रहेगा. किसी महिला से अ​र्थ प्रा​​प्ति हो सकती है. व्यवसाय में लाभ होगा. विरोधी से बचें.

मिथुन:- मानसिक तनाव बना रहेगा. नौकरी में सहकर्मियों से निराशा होगी. यात्रा में परेशानी होगी. व्यवसाय में श्रमोपरांत धन लाभ होगा.

कर्क:- मान सम्मान की चिंता रहेगी. बनते कार्य में निराशा होगी. कीमती वस्तु गुम हो सकती है. व्यावसायिक ​​स्थिति एवं लाभ से चिंता होगी.

सिंह:- मन प्रसन्न रहेगा. व्य​​क्तिगत संबंध सहायक रहेंगे. विकास के अवसर मिलेंगे. साक्षात्कार में सफलता मिलेगी. व्यवसाय में लाभ होगा.

कन्या:- अघ्ययन में अरुचि रहेगी. अनैतिक कार्यों से दूरी बनाए रखें. स्वजनों से मनमुटाव रहेगा. व्यवसाय में विस्तार व उत्तम धन लाभ होगा.

तुला:- मानसिक सुख शांति बनी रहेगी. नौकरी में कार्य कुशलता का लाभ मिलेगा. उपहार सम्मान की प्रा​प्ति होगी. व्यवसाय में लाभ होगा.

वृश्चिक:- मौसम जनित रोंगों से कष्ट संभव है. आर्थिक दबाब बना रहेगा. पुत्र से निराशा होगी. व्यवसाय में मंदी रहेगी. घर में शांति बनाए रखें.

धनु:- मनोइच्छा पूर्ति से उत्साहित रहेंगे. मित्र सहायक रहेंगे. संप​​त्ति में वृदि्ध हो सकती है. व्यावसायिक साख बनी रहेगी. परिवार में आनन्द रहेगा.

मकर:- पूर्व नियोजित कार्य में अनुकूल सफलता मिलेगी. नौकरी में सम्मान बढ़ेगा. सरकारी क्षेत्र से अर्थ प्रा​​प्ति होगी. व्यवसाय में लाभ होगा.

कुंभ:- राजकाज में उलझे रहेंगे. प्रभावी व्य​​क्ति का सहयोग मिलेगा. संतान से मतभेद रहेंगे. यात्रा में कष्ट होगा. व्यवसाय में सामान्य लाभ होगा.

मीन:- किसी परेशानी की आशंका रहेगी. धन उधार देने से बचें. नौकरी में सावधानी बरतें. व्यवसाय में जोखिम जमानत से बचें. सेहत नरम रहेगी.

-: आज का पंचाग :-

विक्रमी संवत् 2082, 01कार्तिक मास शक 1947, कार्तिक मास 07 प्रविष्टे, 30 रविउस्सानी हिज़री 1447, कार्तिक शुक्ल पक्ष ​द्वितीया 22.46 तक उपरांत तृतीया,विशाखा नक्षत्र 28.50 तक उपरांत अनुराधा नक्षत्र, आयुष्मान योग 28.59 तक उपरांत साैभाग्य योग, बालव करण 09.31 तक उपरांत काैलव करण, चन्द्रमा वृश्चिक राशि में 22.05 बजे. शुभांक 5

-: आज जन्म लिए जातक का राशिफल :-

इस वर्ष आप स्वयं को अधिक उर्जावान एवं सबल अनुभव करेंगे. चली आ रही परेशनियों से मु​​क्ति मिलेगी. विरोधी परास्त होंगे. न्याय क्षेत्र में अनुकूल सफलता मिलेगी. राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति हो सकती है. घरेलू संबंध अनुकूल रहेंगे. आ​​र्थिक ​स्थिति अच्छी रहेगी. रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता मिलेगी. इंजीनियरिंग, पुलिस, नगरपलिका, न्याय, माईनिंग, खाद्य विभाग आदि क्षेत्रों में सेवारत जातकों को उन्नति के अवसर मिलेंगे. व्यवसाय में उत्तम धन लाभ होगा. किसी व्यवसाय में साझेदारी हो सकती है. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा.

-: व्रत त्यौहार :-

व्रत त्यौहार:- भाई दूज, यम​द्वितीया, हेमन्तऋतु, सूर्यद​क्षिणायने, द​​िक्षणगोले.
राहुकाल:- दिन में 13.30 से 15.00 तक

admin

Vedant Bhoomi is a trusted name in the real estate industry, dedicated to crafting sustainable, elegant, and high-quality living spaces. With a deep understanding of design, nature, and community living, we aim to create projects that inspire a harmonious and fulfilling lifestyle.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button