देशमुख्य समाचार

विपक्ष के हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही फिर बाधित; दोनों सदन दो बजे तक स्थगित

नई दिल्ली: संसद के मानसून सत्र में मंगलवार को भी लोकसभा में विपक्ष की तरफ से जोरदार हंगामा किया जा रहा हैं। विपक्ष बिहार में मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर प्रदर्शन कर रहा है। लोकसभा और राज्यसभा में इस मुद्दे पर जोरदार हंगामा जारी है।

लोकसभा की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू होने के बाद प्रश्नकाल के दौरान विपक्ष के हंगामे के कारण स्थगित हुई थी। दोपहर 12 बजे कार्यवाही शुरू होने के साथ ही एक बार फिर से विपक्ष की तरफ से एसआईआर को लेकर जोरदार हंगामा किया जा रहा है।

विपक्षी दलों पर शिवसेना सांसद का हमला

शिवसेना सांसद मिलिंद देवड़ा ने कहा, ‘अपनी नाकामियों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए, वे (विपक्ष) पहले EVM को दोष दे रहे थे और आज मतदाता सूची को दोष दे रहे हैं। उनके किसी प्रतिनिधि ने बॉम्बे हाईकोर्ट जाकर महाराष्ट्र चुनाव रद्द करने की जनहित याचिका दायर की, बॉम्बे हाईकोर्ट ने उसे खारिज कर दिया और सुप्रीम कोर्ट में अपील के बाद, सुप्रीम कोर्ट ने भी उसे खारिज कर दिया। इसका साफ मतलब है कि विपक्ष की जिस मांग से वे लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं, उसमें कोई दम नहीं है।’

वोट चोरी पर बोले खरगे- ये संविधान की हत्या है

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, ‘ये हमारी पार्टी का स्टैंड है कि जो भी वोट चोरी हो रही है, वोट में बदलाव कर रहे हैं और वोटों की हेराफेरी हो रही है इसके खिलाफ हम पूरे देश में माहौल बनाना चाहते हैं कि लोगों के साथ अन्याय हो रहा है। अगर ऐसे चोरी करके गद्दी पर बैठेंगे तो लोकतंत्र के लिए हितकारी नहीं है। ये संविधान की हत्या है।’

admin

Vedant Bhoomi is a trusted name in the real estate industry, dedicated to crafting sustainable, elegant, and high-quality living spaces. With a deep understanding of design, nature, and community living, we aim to create projects that inspire a harmonious and fulfilling lifestyle.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button