सोमवार 3 नवम्बर 2025: जानिए आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन
-: आपका राशिफल :-
मेष:- मानसिक उत्तेजना पर नियंत्रण रखें. वाद विवाद से बचें. नौकरी में मन नहीं लगेगा. व्यय की अधिकता रहेगी. व्यवसाय में लाभ कम होगा.
वृषभ:- स्वास्थ्य नरम रहेगा. राजकाज में सावधानी बरतें. सुख साधनों पर व्यय होगा. व्यवसाय में यथेष्ट लाभ होगा. नाते रिश्तेदरों का समागम रहेगा.
मिथुन:- महत्वपूर्ण कार्य में विलंब होगा. नौकरी में मान सम्मान बना रहेगा. सरकारी क्षेत्र से अर्थ प्रािप्त संभव है. व्यवसाय में उत्तम धन लाभ होगा.
कर्क:- भाग्य सहायक रहेगा. कार्य विशेष में आंशिक सफलता मिलेगी. अटके विकास कार्यों में गति आएगी. व्यवसाय में लाभ होगा. आलस्य से बचें.
सिंह:- दिनमान प्रतिकूल रहेगा. नए कार्य में पूंजी निवेश से बचें. वाहन से कष्ट हो सकता हैै. व्यवसाय में जोखिम जमानत से बचें. सेहत नरम रहेगी.
कन्या:- सहोदरों का सहयोग मिलेगा. रचनात्मक क्षेत्र में रुचि रहेगी. जमा पूंजी में वृद्धि संभव है. व्यवसाय में उत्तम लाभ होगा. परिवार में शांति रहेगी.
तुला:- आत्मविश्वास बढ़ेगा. नौकरी में अधिकारी अनुकूल रहेंगे. पुराने विवाद से मुक्ति मिलेगी. अटके कार्य पूर्ण होंगे. व्यवसाय में उत्तम लाभ होगा.
वृश्चिक:- मानसिक उलझन बनी रहेगी. सहयोगी उन्नति में बाधक रहेंगे. व्यवसाय विस्तार के अवसर मिंलेगे. किसी आयोजन में सम्मिलित होंगे.
धनु:- अपने ही विचारों में उलझे रहेंगे. पूर्वनियोजित कार्य में व्यस्त रहेंगे. नौकरी में नई परेशानी आ सकती है. व्यावसयिक स्थिति से मन अशांत रहेगा.
मकर:- लोकप्रियता बढ़ेगी. नौकरी में कार्य कुशलता का लाभ मिलेगा. राजनैतिक संबंध सहायक रहेंगे. व्यवसाय में लाभ बढ़ेगा. आलस्य से बचें.
कुंभ:- सरकारी क्षेत्र में अटके कार्य बनेंगे. वित्तीय स्थिति सामान्य रहेगी. नौकरी में सम्मान बढ़ेगा. व्यवसाय में सामान्य लाभ होगा. मन प्रसन्न रहेगा.
मीन:- दिनमान सामान्य रहेगा. उत्साहवर्धक समाचार मिलेगा. नौकरी में कार्यकुशलता बनी रहेगी. व्यावसायिक उन्नति व लाभ से उत्साहित रहेंगे.
-: आज का पंचाग :-
विक्रमी संवत् 2082, 13 कार्तिक मास शक 1947, कार्तिक मास 19 प्रविष्टे, 12 जमादिउलअवल हिज़री 1447, कार्तिक शुक्ल पक्ष चतुर्दशी 22.36 तक उपरांत पूर्णिमा, रेवती नक्षत्र 12.34 तक उपरांत अश्विनी नक्षत्र, वज्र योग 15.42 तक उपरांत िसदि्ध योग, गर करण 12.20 तक उपरांत वणिज करण, चन्द्रमा मेष राशि में 12.34 बजे. शुभांक 1, 4
-: आज जन्म लिए जातक का राशिफल :-
इस वर्ष आप प्रसन्न एवं उत्साहित रहेंगे. लोप्रियता में वृदि्ध होगी. योजनाओं में अनुकूल सफलता मिलेगी. आर्थिक क्षेत्र में आत्मनिर्भरता बढ़ेगी. मकान या प्लाट क्रय का अवसर मिलेगा. विवाह एवं संतान सुख की दृष्टि से वर्ष अनुकूल रहेगा. परिवार में सुख शांति बनी रहेगी. भौतिक सुख-सुविधा के साधनों पर व्यय होगा. विदेश यात्रा हो सकती है. परीक्षा, प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी. शिक्षा, इंजीनियरिंग, रेलवे, संचार, बैंक, बीमा, पत्रकारिता आदि क्षेत्रों में सेवारत जातकों को उन्नति के अवसर मिलेंगे. व्यावसायिक विस्तार एवं लाभ से मन प्रसन्न रहेगा. इस वर्ष किसी नए उद्योग की स्थापना हो सकती है. स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा.
-: व्रत त्यौहार :-
व्रत त्यौहार: पंचक समाप्त, बैकुण्ठ चतुर्दशी, हेमन्तऋतु, सूर्यदक्षिणायने, दिक्षणगोले.
राहुकाल:- दिन में 15.00 से 16.30 तक