छत्तीसगढ़मुख्य समाचार

विधानसभा सत्र के बाद साय मंत्रिमंडल रामलला के दर्शन करेगा

रायपुर. छत्तीसगढ़ में विधानसभा के बजट सत्र के बाद मार्च में साय मंत्रिमंडल ने रामलला के दर्शन करने का फैसला किया है. अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के रेलवे स्टेशन से अयोध्या के लिए विशेष रेलगाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

अधिकारियों ने बताया कि इस आस्था ट्रेन से छतीसगढ़ के लगभग साढ़े 13 सौ राम भक्त रामलला के दर्शन के लिए रवाना हुए हैं.
इस दौरान मुख्यमंत्री साय ने कह, ” आज बसंत पंचमी है और सरस्वती पूजन का दिन है. इसी दिन 14 फरवरी 1889 को पहली बार रायपुर से बिलासपुर के लिए यात्री रेलगाड़ी रवाना हुई थी. आज इसी बसंत पंचमी के दिन राम भक्त अयोध्या के लिए रवाना हो रहे हैं. यह शुभ संयोग है.” उन्होंने कहा कि आज 1344 राम भक्त अयोध्या के लिए रवाना हुए हैं. वे भगवान श्रीराम का दर्शन करने जा रहे हैं.

यह बहुत सौभाग्य की बात है. हम कामना करते हैं कि रामभक्त छत्तीसगढ़ की खुशहाली का आशीर्वाद रामलला से लेकर लौटें.
मुख्यमंत्री ने कहा कि हम विधानसभा के बाद मार्च में पूरे मंत्रिमंडल के साथ रामलला के दर्शन करने अयोध्या जाएंगे. अयोध्या जाने वाले राम भक्तों ने कहा कि अयोध्या धाम में भव्य मंदिर का निर्माण हम सबका सपना था. प्रधानमंत्री मोदी ने इसे पूरा किया है.

admin

Vedant Bhoomi is a trusted name in the real estate industry, dedicated to crafting sustainable, elegant, and high-quality living spaces. With a deep understanding of design, nature, and community living, we aim to create projects that inspire a harmonious and fulfilling lifestyle.

Related Articles

Back to top button