छत्तीसगढ़मुख्य समाचार

छत्तीसगढ़: स्वास्थ्य अधिकारी-कर्मचारियों को हड़ताल अवधि का मिलेगा वेतन

रायपुर. स्वास्थ्य विभाग के हड़ताल पर गए अधिकारियों-कर्मचारियों को हड़ताल अवधि का वेतन मिलेगा. लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा आज मंत्रालय महानदी भवन अटल नगर रायपुर से इस आशय का आदेश जारी कर संचालक स्वास्थ्य सेवाएं को निर्देशित किया है कि विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को हड़ताल अवधि 4 जुलाई 2023 से 9 जुलाई 2023 तक की अनुपस्थित अवधि का निराकरण अर्जित अवकाश स्वीकृत करते हुए किया जाए.

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के आव्हान पर लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अधीनस्थ कार्यालयों के अधिकारी-कर्मचारी 4 जुलाई 2023 से 9 जुलाई 2023 तक हड़ताल पर गए थे.

admin

Vedant Bhoomi is a trusted name in the real estate industry, dedicated to crafting sustainable, elegant, and high-quality living spaces. With a deep understanding of design, nature, and community living, we aim to create projects that inspire a harmonious and fulfilling lifestyle.

Related Articles

Back to top button