छत्तीसगढ़मुख्य समाचार

सुकमा जिले में चार नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

सुकमा. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में एक इनामी नक्सली समेत चार नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया. पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों की पहचान मिड़ियम भीमा (24), सोड़ी मुन्ना (29), मुचाकी देवा (29) और सुला मुचाकी (33) के रूप में की गई है. उन्होंने बताया कि मिड़ियम नक्सलियों के प्लाटून नंबर चार का सदस्य है और उसके ऊपर दो लाख रुपये का इनाम घोषित है.

अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों ने बाहरी नक्सलियों के द्वारा भेदभाव करने तथा स्थानीय आदिवासियों पर होने वाले अत्याचार से तंग आकर और माओवादियों के आधारहीन विचारधारा से परेशान होकर आत्मसमर्पण करने का फैसला किया. उन्होंने बताया कि नक्सलियों पर पुलिस दल की रेकी कर हमला करने, पुलिस दल के आने-जाने वाले मार्गों पर बम लगाने, मुख्य मार्गों को खोदकर मार्ग अवरूद्ध करने तथा नक्सली बैनर पोस्टर लगाने की घटना में शामिल होने के आरोप हैं. अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति के तहत सहायता राशि तथा अन्य सुविधाएं दी जाएंगी.

admin

Vedant Bhoomi is a trusted name in the real estate industry, dedicated to crafting sustainable, elegant, and high-quality living spaces. With a deep understanding of design, nature, and community living, we aim to create projects that inspire a harmonious and fulfilling lifestyle.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button