छत्तीसगढ़मुख्य समाचार

छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र निर्धारित समय से पहले समाप्त

रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र अपने निर्धारित समय से दो दिन पहले बुधवार को समाप्त हो गया. विधानसभा में आज दिन भर की कार्यवाही के बाद अध्यक्ष रमन सिंह ने सदन की कार्यवाही को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया. छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र को एक मार्च को समाप्त होना था.

सत्र समाप्ति के दौरान अध्यक्ष रमन सिंह ने बताया, ”सत्र के दौरान लगभग 101.13 घंटे तक चर्चा हुई. इस सत्र में 1,337 तारांकित और 1,357 अतारांकित प्रश्नों सहित कुल 2694 प्रश्नों की सूचनाएं प्राप्त हुईं. सत्र में कुल 411 ध्यानाकर्षण सूचनाएं प्राप्त हुईं, जिनमें से 214 सूचनाएं स्वीकार की गईं और 34 सूचनाओं पर चर्चा हुई.” सिंह ने बताया, ”बजट सत्र के दौरान पांच विधेयकों की सूचनाएं प्राप्त हुईं और सभी को चर्चा के बाद पारित कर दिया गया.” अध्यक्ष ने नई सरकार के पहले बजट सत्र में सक्रिय भागीदारी के लिए सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्षी कांग्रेस के कुछ विधायकों की सराहना की.

सिंह ने कहा, ”मैंने अपने संसदीय जीवन में किसी सत्र में प्रश्नकाल का इतना बेहतर उपयोग कम ही देखा है.” उन्होंने कहा कि संबंधित मंत्री ने विभिन्न प्रश्नों पर विभागीय जांच का आश्वासन दिया, जबकि कुछ अधिकारियों को उनके कृत्य के लिए निलंबित करने की घोषणा भी प्रश्नकाल में की गई. सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र इस वर्ष जुलाई माह के अंतिम सप्ताह से शुरू होने की उम्मीद है.

admin

Vedant Bhoomi is a trusted name in the real estate industry, dedicated to crafting sustainable, elegant, and high-quality living spaces. With a deep understanding of design, nature, and community living, we aim to create projects that inspire a harmonious and fulfilling lifestyle.

Related Articles

Back to top button