छत्तीसगढ़मुख्य समाचार

रायपुर के कई वार्ड में 6 मार्च को पानी सप्लाई रहेगी प्रभावित…

रायपुर: इंटेकवेल के अंतर्गत 1400 एमएम व्यास की एचएस रॉ वाटर पाईप लाईन के लीकेज की मरम्मत के लिए 6 मार्च बुधवार को 14 घंटे का शटडाउन ले रहा है। निगम के कार्यपालन अभियंता फिल्टर प्लांट ने बताया कि इस वजह से 150 एमएलडी प्लांट से भरने वाली 30 टंकियों से जला पूर्ति प्रभावित रहेगी।

इनमें भाठागांव, चंगोराभाठा, कुशालपुर, डी डी नगर, ईदगाहभाठा, सरोना, टाटीबंध, कोटा, कबीर नगर, जरवाय, गोगांव, मठपुरैना, लालपुर, अमलीडीह, अवंति विहार, मण्डी, मोवा, सड्डू, दलदल सिवनी, रामनगर, कचना, आमासिवनी, देवपुरी, बोरियाखुर्द, जोरा, भनपुरी नया, रायपुरा, कुकुरबेड़ा, बैरन बाजार नया, एवं देवेन्द्र नगर नया उक्त सम्बंधित क्षेत्रों में 6 मार्च को सुबह जलप्रदाय होने के पश्चात् शाम को जलप्रदाय नहीं होगा।

वहीं 7 मार्च को भी सुबह जलप्रदाय आंशिक रूप से प्रभावित रहेगा। करीब दो लाख से अधिक घरों को पूरे एक दिन संकट का सामना करना पड़ेगा। शहर में स्थित अन्य जलागारों एवं पावर पंपो से जलप्रदाय यथावत रहेगा।

admin

Vedant Bhoomi is a trusted name in the real estate industry, dedicated to crafting sustainable, elegant, and high-quality living spaces. With a deep understanding of design, nature, and community living, we aim to create projects that inspire a harmonious and fulfilling lifestyle.

Related Articles

Back to top button