छत्तीसगढ़मुख्य समाचार

केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ रायपुर में ‘आप’ का विरोध प्रदर्शन

रायपुर. आम आदमी पार्टी (आप) की छत्तीसगढ़ इकाई ने पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की आबकारी नीति मामले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा गिरफ्तारी के विरोध में शुक्रवार को प्रदर्शन किया. पार्टी के लगभग 100 नेता और कार्यकर्ता पार्टी के झंडे और राष्ट्रीय ध्वज लेकर शहर के आंबेडकर चौक पर एकत्रित हुए और विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए.

पार्टी की छत्तीसगढ़ इकाई की सचिव प्रियंका शुक्ला ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा और कहा, ”वे ‘एक राष्ट्र, एक पार्टी’ चाहते हैं. वह एक तानाशाह की तरह सरकार चलाना चाहते हैं जिसमें वे सब कुछ नियंत्रित कर सकें.” शुक्ला ने कहा, ”केजरीवाल के नेतृत्व वाली सरकार दिल्ली के लोगों के जनादेश के साथ पूर्ण बहुमत के साथ तीन बार चुनी गई. उनकी गिरफ्तारी न केवल केजरीवाल पर हमला है बल्कि यह दिल्ली के लोगों, एक विचारधारा और लोकतंत्र पर हमला है.”

उन्होंने कहा, ”जो विपक्षी नेता उनके (भाजपा) खिलाफ आवाज उठाते हैं और उनके सामने सिर झुकाने से इनकार करते हैं, उन्हें जेल भेजा जा रहा है.” शुक्ला ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने लोकतंत्र का गला घोंट दिया है और उसे सलाखों के पीछे डाल दिया है. आप नेता ने कहा, ”यदि भाजपा विपक्ष के बिना चुनाव लड़ना चाहती है तो उन्हें हमें घर बैठने के लिए कहना चाहिए. वे सिर्फ अकेले चुनाव लड़ना और जीतना चाहते हैं.” धरना स्थल पर पुलिसर्किमयों को तैनात किया गया है. जब पुलिस र्किमयों ने उन्हें लोकसभा चुनाव के लिए जारी आदर्श आचार संहिता का हवाला देते हुए विरोध प्रदर्शन नहीं करने के लिए कहा तब प्रदर्शनकारियों ने वहां से जाना शुरू कर दिया.

admin

Vedant Bhoomi is a trusted name in the real estate industry, dedicated to crafting sustainable, elegant, and high-quality living spaces. With a deep understanding of design, nature, and community living, we aim to create projects that inspire a harmonious and fulfilling lifestyle.

Related Articles

Back to top button