छत्तीसगढ़मुख्य समाचार

रायपुर: आरक्षक की राइफल से दुर्घटनावश गोलियां चली, कोई हताहत नहीं

रायपुर. छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर स्थित पुलिस मुख्यालय में सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की राइफल से दुर्घटनावश गोली चल गई. इस घटना में किसी के भी हताहत होने की जानकारी नहीं है. पुलिस ने इसकी जानकारी दी. पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि नवा रायपुर स्थित पुलिस मुख्यालय में सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात एक आरक्षक ने मंगलवार को गलती से अपने सरकारी हथियार से गोलियां चला दी. उन्होंने बताया कि इस घटना में किसी को चोट नहीं पहुंची है.

उन्होंने बताया कि घटना सुबह करीब साढ़े नौ बजे हुई जब आरक्षक राकेश यादव राखी पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित पुलिस मुख्यालय में अपनी ड्यूटी खत्म होने के बाद अपने बैरक के पास था. उन्होंने बताया कि जब वह हथियार रख रहा था तब उसके इंसास राइफल से गलती से कुछ राउंड गोलियां निकल गईं. अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (सीएएफ) की 14वीं बटालियन का जवान यादव उत्तर प्रदेश के जौनपुर का निवासी है. उन्होंने बताया कि आरक्षक से पूछताछ की जा रही है तथा इस मामले की जांच की जा रही है.

admin

Vedant Bhoomi is a trusted name in the real estate industry, dedicated to crafting sustainable, elegant, and high-quality living spaces. With a deep understanding of design, nature, and community living, we aim to create projects that inspire a harmonious and fulfilling lifestyle.

Related Articles

Back to top button