छत्तीसगढ़मुख्य समाचार

महासमुंद और कांकेर लोकसभा की जनता कह रही है- जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे : अरूण साव

रायपुर: लोकसभा चुनाव जैसे – जैसे करीब आ रहा है, चुनावी सरगर्मी बढ़ती जा रही है, भाजपा की ओर से उपमुख्यमंत्री अरुण साव का धुआंधार लोकसभा चुनाव प्रचार जारी है। आज शुक्रवार को श्री साव कांकेर लोकसभा क्षेत्र के गांवों में आमसभा करेंगे। यहां वे भाजपा प्रत्याशी श्री भोजराज नाग को जिताने की अपील करेंगे। उप मुख्यमंत्री साव लगातार चौथे दिन कांकेर लोकसभा का दौरा करेंगे।

श्री साव सुबह रायपुर से कांकेर के लिए रवाना होंगे। दोपहर साढ़े 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे। पत्रकारों के सवालों का जवाब देंगे। इसके बाद कार्यकर्ताओं से चुनाव को लेकर चर्चा करेंगे।

वहीं दोपहर 3 बजे उमरदा में व 4.30 बजे कांकेर के अरौदा, हाराडुला में सभा कर भाजपा के पक्ष में माहौल बनाएंगे। वहीं श्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने आव्हान करेंगे। इसके बाद शाम 6 बजे चारामा में देवतुल्य कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे।

बता दें कि उपमुख्यमंत्री श्री साव गुरुवार (11 अप्रैल) की मध्य रात्रि तक महासमुंद और कांकेर लोकसभा के ग्रामीण अंचलों में सघन चुनाव प्रचार करते रहे। महासमुंद क्षेत्र के गांवों में भाजपा प्रत्याशी श्रीमती रूपकुमारी चौधरी के लिए मैराथन सभा व बैठकें की। वहीं कांकेर के अंचलों में श्री भोजराज नाग को जिताकर क्षेत्र की चहुंमुखी विकास कराने की बात कही। अरूण साव का कहना है ग्रामीणों के स्व विवेक से गांवों में एक नारा गूंज रहा है, जो श्रीराम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे।

admin

Vedant Bhoomi is a trusted name in the real estate industry, dedicated to crafting sustainable, elegant, and high-quality living spaces. With a deep understanding of design, nature, and community living, we aim to create projects that inspire a harmonious and fulfilling lifestyle.

Related Articles

Back to top button