छत्तीसगढ़मुख्य समाचार

29 माओवादियों के शव को लाए गए कांकेर, शंकर, ललिता सहित 9 की अब तक हुई पहचान

कांकेर. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए 29 नक्सलियों में से नौ की पहचान कर ली गई है. मुठभेड़ स्थल से बरामद किये गये कुल 29 माओवादियों के शव को जिला मुख्यालय कांकेर लाया गया. घटनास्थल से 01 AK47, 02 INSAS, 01SLR, 01 CARBINE, 03 .303 रायफल, 02 9MM Pistol सहित भारी मात्रा में आर्म्स एम्युनेशन आदि की भी बरामद की गई. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी.

दिनांक 16 अप्रैल 2024 को जिला कांकेर अंतर्गत थाना छोटेबेठिया अंतर्गत हापाटोला, कलपर, बिनागुण्डा एवं कोरोनार के सरहदी जंगलों में हुई पुलिस-नक्सली मुठभेड़ के पश्चात बरामद किये गये 29 माओवादियों के शव को शिनाख्तगी एवं अन्य विधिसंगत कार्यवाही हेतु जिला मुख्यालय कांकेर लाया गया है.

उल्लेखनीय है कि डीआरजी कांकेर एवं बीएसएफ 94वीं वाहिनी की संयुक्त बल द्वारा संचालित इस अभियान के दौरान 15 महिला माओवादी सहित कुल 29 वर्दीधारी माओवादी कैडर के शव बरामद किये गये.

आज दिनांक 17.04.2024 को पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुन्दरराज पी., महानिरीक्षक बीएसएफ भिलाई आनंद प्रताप सिंह, पुलिस उप महानिरीक्षक कांकेर रेंज के.एल. धु्रव, उप महानिरीक्षक बीएसएफ विपुल मोहन बाला, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला कांकेर इंदिरा कल्याण ऐलेसेला, सेनानी 94वीं वाहिनी बीएसएफ राघवेन्द्र सिंह एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा अभियान में शामिल डीआरजी एवं बीएसएफ के कमाण्डरों, बल सदस्यों से मिलकर De-Briefing कार्यवाही के तहत मुठभेड़ के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुये मुठभेड़ में बरामद आर्म्स एम्युनेशन, अन्य नक्सल सामग्री का भी अवलोकन किया गया.

उल्लेखनीय है कि घटनास्थल से सर्चिंग करने पर नक्सल हथियार एके 47 – 01 नग, इंसास रायफल- 02 नग, एसएलआर रायफल- 01 नग, कार्बाइन-01 नग, .303 रायफल- 03 नग, 315 बोर रायफल- 02 नग, 9MM पिस्टल- 02 नग, देशी लॉचर- 02 नग, भरमार बन्दूक- 08 नग, देशी हेण्ड ग्रेनेड- 01 नग, सहित भारी मात्रा में एम्युनेशन, नक्सल पिट्ठु, नक्सल साहित्य, विस्फोटक पदार्थ, दैनिक उपयोग की सामग्री आदि बरामद किया गया.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला कांकेर इंदिरा कल्याण ऐलेसेला द्वारा अवगत कराया गया कि मुठभेड़ में बरामद किये गये 29 माओवादियों के शव में से अब तक प्राथमिक तौर पर कुल 09 माओवादियों के शव की शिनाख्तगी हुई है, जिसका विवरण क्रमशः निम्नानुसार है –

1. शंकर राव- डीव्हीसी सदस्य/उत्तर बस्तर डिवीजन मास प्रभारी.
2. ललिता डीव्हीसी- सदस्य/परतापुर एरिया कमेटी प्रभारी/जनताना सरकार समन्वयक प्रभारी.
3. माधवी- उत्तर बस्तर डिवीजन.
4. जुगनी उर्फ मालती- परतापुर एरिया कमेटी.
5. सुकलाल- परतापुर एरिया कमेटी.
6. श्रीकांत- परतापुर एरिया कमेटी.
7. रूपी- मेढ़की एलओएस कमाण्डर.
8. रमशीला- उत्तर बस्तर डिवीजन.
9. रजीता पति शंकर राव- उत्तर बस्तर डिवीजन.

admin

Vedant Bhoomi is a trusted name in the real estate industry, dedicated to crafting sustainable, elegant, and high-quality living spaces. With a deep understanding of design, nature, and community living, we aim to create projects that inspire a harmonious and fulfilling lifestyle.

Related Articles

Back to top button