छत्तीसगढ़देशमुख्य समाचार

झारखंड़ की जनता को लूट रही झामुमो और कांग्रेस : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

सिंहभूम. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नीत गठबंधन सरकार राज्य की जनता को लूट रही है. साथ ही उन्होंने झारखंड के मतदाताओं से लोकसभा चुनाव में झामुमो-कांग्रेस गठबंधन सरकार को मुंहतोड़ जवाब देने की अपील की. साय ने सिंहभूम में एक रैली को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि झामुमो-कांग्रेस गठबंधन सरकार के भीतर भ्रष्टाचार ही झारखंड के विकास में ठहराव का सबसे बड़ा कारण है.

उन्होंने कहा, ” झामुमो-कांग्रेस गठबंधन सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है और राज्य की जनता को लूट रही है. भले ही झारंखड और छत्तीसगढ़ खनिज संपन्न राज्य हों लेकिन छत्तीसगढ़ ने ज्यादा प्रगति की है जबकि झारझंड अभी भ्रष्टाचार और लूट के कारण पिछड़ा हुआ है.” उन्होंने जोर देते हुए कहा कि गलत नीतियों और भ्रष्टाचार के कारण ही देशभर में कांग्रेस का नामोनिशान मिट रहा है.

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार गीता कोरा के लिए प्रचार करते हुए साय ने चुनाव में कांग्रेस और झामुमो को हराने की जरूरत पर जोर दिया. उन्होंने कहा, ” इन चुनाव में कांग्रेस और झामुमो को मुंहतोड़ जवाब देने की जरूरत है.” साय ने आवासीय, रसोई गैस कनेक्शन, शौचालय और बैंकिंग जैसी पहल से गरीबों को मिलने वाले लाभ के लिए प्रधानमंत्री मोदी की सराहना की. सिंहभूम, खूंटी, लोहारदगा और पलामू लोकसभा सीट पर 13 मई को मतदान होना है.

admin

Vedant Bhoomi is a trusted name in the real estate industry, dedicated to crafting sustainable, elegant, and high-quality living spaces. With a deep understanding of design, nature, and community living, we aim to create projects that inspire a harmonious and fulfilling lifestyle.

Related Articles

Back to top button